{"_id":"ade6144956a20b3f3ba2b3359a88d470","slug":"yputh-kidnapped-police-harassed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में बंद युवक को दिन भर ढूंढती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालात में बंद युवक को दिन भर ढूंढती रही पुलिस
हिमांशु अवस्थी/लखनऊ
Updated Sat, 09 Nov 2013 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव क्षेत्र से गुरुवार रात ट्रेवल एजेंसी संचालक के अपहरण की सूचना ने कई थानों की पुलिस को घंटों छकाया।
विज्ञापन
घरवालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसएसपी से गुहार लगाई।
हरकत में आई पुलिस ने ट्रेवल एजेंसी संचालक की तलाश शुरू की तो कई घंटे बाद उसके काकोरी थाने में बंद होने का पता चलने पर राहत की सांस ली।
वहीं, घरवाले जमीन के विवाद में दूसरे पक्ष पर युवक को अगवा करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जानकीपुरम विस्तार निवासी शोएब खान ट्रेवल एजेंसी संचालक है।
भाई साहिल ने बताया कि बीती रात 11 बजे वह अपने दोस्त जुबैर के साथ भिठौली क्रॉसिंग पर ढाबे पर जा रहा था।
रास्ते में इनोवा सवार दबंगों ने उसकी कार को ओवर टेक कर रोका और असलहे की दम पर इनोवा में बिठाकर ले गए।
इसके बाद दबंगों ने शोएब की पिटाई करके काकोरी पुलिस को सौंप दिया। वहीं, दोस्त जुबैर ने घटना की सूचना युवक के घरवालों को दी। इसके बाद घरवालों ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज घरवालों ने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद मड़ियांव पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
कई घंटे तलाश के बाद युवक के काकोरी थाने में बंद होने की बात सामने आई है। भाई साहिल का आरोप है कि काकोरी क्षेत्र के मोहान रोड पर जमीन को लेकर उसका अब्दुल मनान, सोनू गाजी से विवाद चल रहा है।
वहीं, काकोरी एसओ का कहना है कि ट्रेवल एजेंसी संचालक ने विवादित जमीन की दीवार ढहा दी थी। इससे उसे थाने में पकड़कर उक्त लोग हवाले कर गए थे।