फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in ashiyana

'लव मैरिज' का बदला, लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या

Fri, 30 May 2014 03:29 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 May 2014 03:29 AM IST
विज्ञापन
murder in ashiyana

एक खौफनाक वारदात में एक व्यक्ति ने बेटी से 'लव मैरिज' करने के कारण दामाद के भाई की लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बुधवार आधी रात को लोहे की रॉड और डंडे से लैस बदमाशों ने सेक्टर-एम रिक्शा कॉलोनी स्थित मकान के बाहर सो रहे राजमिस्त्री अब्दुल रहमान (28) को पीट-पीटकर मार डाला।

छोटे भाई शेख ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मूलरूप से महोबा के लीलवाही गांव निवासी अब्दुल रहमान छोटे भाई शेख के मकान के पास में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। रात को खाने के बाद घर के बाहर तख्त पर सो रहा था।
विज्ञापन


रात करीब तीन बजे शेख के बेटे निसार की नींद खुली, बाहर तीन लोगों को लोहे की रॉड और लाठी से रहमान को पीटते देख सन्न रह गया।

शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। शेख ने इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने अस्पताल ले जाने को कहा।

हालांकि, अस्पताल ले जाने से पहले ही रहमान ने दम तोड़ दिया। निसार ने बताया कि रहमान को पास ही रहने वाला जमील अपने साले व उसके दोस्त के साथ पीट रहा था।

36 घंटे में दूसरी हत्या की सूचना पाकर आशियाना पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों से पूछताछ की।

रहमान पांच भाई फतेह, गुलशेर, सद्दाम और शेख में चौथे नंबर का था। परिवार की जमील से रंजिश चल रही है। शेख ने जमील, उसके साले व साले के दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर तीन गंभीर चोटों की वजह से मौत की बात कही गई है।

बेटी से लव मैरिज की थी खुन्नस
मूलरूप से फैजाबाद निवासी जमील बीते करीब दस साल से लखनऊ में ही रह रहा है।

शेख ने बताया कि वर्ष 2008 में सद्दाम ने जमील की बेटी सोना से लव मैरिज की थी। दोनों परिवारों में रंजिश की शुरुआत यहीं से हुई।

कुछ महीने बाद जमील ने गर्भवती बेटी को घर बुलाकर जबरन गर्भपात करा दिया।

इसे लेकर सद्दाम और रहमान ने मारपीट के साथ ही जमील और उसके बेटों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

इसके अलावा शेख ने अपनी साली से रेप का आरोप लगाते हुए जमील के बेटे बाबू और राजू तथा पड़ोसी नफीस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed