{"_id":"246fb87103068e11909c917717fd0a96","slug":"youth-die-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा साबित हुआ जेसीबी का टायर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा साबित हुआ जेसीबी का टायर, युवक की मौत
विवेक त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Fri, 15 Nov 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमबाग के सरदारीखेड़ा के पास बृहस्पतिवार शाम नगर निगम की जेसीबी में नया ट्यूब लगाने के बाद हवा भरते समय टायर-ट्यूब फट गया।
विज्ञापन
तेज धमाके के साथ पंचर बना रहा युवक हवा में 15-20 फुट ऊपर उछलकर जेसीबी के रिम पर सिर केबल जा गिरा।
युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, सरदारीखेड़ा निवासी कल्लू का बेटा जावेद (32) पंचर बनाने की दुकान में काम करता था। बृहस्पतिवार शाम पौने सात बजे दुकान पर नगर निगम की जेसीबी नया ट्यूब बदलने को लाई गई।
पंचर ठीक कर युवक रिम में टायर-ट्यूब लगाकर हवा भर रहा था। अधिक हवा भर जाने से टायर-ट्यूब तेज धमाके के साथ फट गया और जावेद 15 से 20 फीट हवा में उछलने के बाद जेसीबी के रिम पर सिर के बल जा गिरा।
विज्ञापन
इससे उसके सिर व सीने में अंदरूनी चोटें आईं व दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। घटना की सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया। पत्नी गुड़िया सदमे में बेहोश हो गई। पिता व भाइयों का बुरा हाल है। युवक के दो छोटी-छोटी बच्चियां गुलशुम व शिपा हैं।