फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young boy burnt alive in property controversy.

मकान हड़पने के लिए युवक को जिंदा फूंका

Tue, 16 Dec 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Tue, 16 Dec 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
young boy burnt alive in property controversy.

मकान खरीदने के विवाद में विरोधियों ने रविवार की देर रात युवक के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा फूक दिया। सड़क पर युवक को आग का गोला बनता देख गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण युवक के शरीर पर लगी आग को बुझाते, तब तक वह बुरी तरह झुलस गया।

विज्ञापन


परिजन उसे गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ले गए। गंभीर हालत के चलते उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के गांव बागी निवासी बाबू कहार ने गांव के ही युवक सिद्धा से उसका मकान खरीदा था। मकान के सौदे का सिद्धा का रिश्तेदार रामशंकर विरोध कर रहा था। रामशंकर स्वयं उस मकान को खरीदना चाहता था। इसको लेकर बाबू कहार और रामशंकर के बीच कोर्ट में विवाद भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को बाबू कहार का 19 वर्षीय बेटा जीतू गांव में ही स्थित सुरेश के होटल में दावत खाने गया था। देर रात वह खाना खाकर वापस अपने घर आ रहा था। रास्ते में रंजिश को लेकर रामशंकर ने अपने साथी गयाप्रसाद व दीपक के साथ मिलकर उसे घेर लिया और उसको मारपीट कर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

आग का गोला बन गिरा दरवाजे पर

young boy burnt alive in property controversy.

युवक आग का गोला बनकर घर की तरफ भागा और दरवाजे पर जाकर गिर गया। परिजनों ने किसी तरह आग को बुझाया और उसे नजदीक स्थित सीएचसी ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने उसे हमीरपुर रेफर कर दिया।

जहां उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर कदौरा थाना पुलिस गांव पहुंची और पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। हमीरपुर ब्यूरो के मुताबिक जीतू के भाई लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि मुन्ना, उसका भाई बाबू, रामशंकर, चचेरा भाई राकेश और मुन्ना का पुत्र दिनेश जीतू को दावत देने के बहाने गांव से बाहर ले गए।

वहां उसे शराब पिलाई और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लक्ष्मी ने बताया कि मरा समझ कर आरोपी जीतू को आधी रात को उनके दरवाजे पर फेंक कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed