{"_id":"b92500eb3ab02840ff0aff4beb258bbd","slug":"women-steals-purse-from-shopping-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग मॉल से शातिर महिला ले उड़ी युवती का पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉपिंग मॉल से शातिर महिला ले उड़ी युवती का पर्स
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 23 Sep 2013 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉपिंग मॉल में पेमेंट करने काउंटर पर खड़ी युवती का पर्स चोरी हो गया।
विज्ञापन
पर्स में 13,000 रुपये सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला पर्स लेकर भागती नजर आई।
सिक्योरिटी गार्ड ने पर्स लेकर भागते देखने के बावजूद उसे रोकने की कोशिश नहीं की। युवती ने गार्ड की भूमिका संदिग्ध बताते हुए गोमतीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
निजी कंपनी कर्मचारी अल हमरा खान शनिवार शाम साढ़े पांच बजे शॉपिंग करने बिग बाजार गई थीं। बकौल हमरा,ट्रॉली में सामान रखकर पेमेंट के लिए काउंटर पर पहुंचीं। इसी बीच ट्रॉली पर रखा उनका पर्स किसी ने गायब कर दिया।
विज्ञापन
पर्स में 13,000 रुपये नकद,ड्राइविंग लाइसेंस,पैन कार्ड,वोटर आईडी,मेडिकल कार्ड और अलग-अलग बैंक के दो क्रेडिट व दो डेबिट कार्ड थे।
घबराई हमरा ने मॉल के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में शिकायत करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई। इसमें एक महिला पर्स लेकर भागती दिखी।
पर्स लेकर महिला एंट्री करने वाले गेट से ही बाहर गई। जबकि एंट्री से किसी को बाहर नहीं जाने दिया जाता।
पीड़ित का आरोप है कि एंट्री गेट पर खडे़ गार्ड ने भी महिला को नहीं रोका। ऐसे में गार्ड की भूमिका पर संदेह जताते हुए हमरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।