फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman murder for dowry.

हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गर्भवती की मौत

Thu, 22 Jan 2015 01:05 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
woman murder for dowry.

कृष्णानगर में मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला फंदे से लटकी पाई गई। पति उतारकर अस्पताल ले गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही छानबीन कर रही है। वहीं, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कृष्णानगर के कनौसी गांव निवासी शैलेंद्र का विवाह तीन साल पहले काकोरी निवासी रूबी (25) से हुआ था। उनके एक बेटा भी है।
विज्ञापन


शैलेंद्र के अनुसार देर रात कमरे में पहुंचने पर रूबी को फंदे पर लटका देख सन्न रह गया। तुरंत उतारने के साथ ही पास के अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बेटी की मौत की जानकारी पर पहुंचे पिता लाल बहादुर ने दहेज के लालच में हत्या का आरोप लगाया। पिता का कहना है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन रूबी को प्रताड़ित करते थे।

गोमती में मिला युवक का शव

woman murder for dowry.

इटौंजा में बदहरी घाट पर पुल के नीचे गोमती में बुधवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंचे माल और इटौंजा थाने के पुलिसकर्मियों ने शव निकलवाया। कई दिन पुराना होने के चलते शव की स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी।

मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। शव कंबल में लपेट कर फेंका गया था। सिर व कनपटी पर गहरे घाव पाए जाने से सिर पर वार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के तन पर कत्थई इनर और हल्के नीले रंग शर्ट मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed