फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife kills husband with her lover.

पति के दोस्त से हुआ प्यार तो कातिल बनी पत्नी!

Thu, 22 Jan 2015 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Jan 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
Wife kills husband with her lover.

इटौंजा के गांव विशंभरखेड़ा निवासी अशोक रैदास की हत्या उसी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार हत्याकांड का खुलासा किया है। पता चला है कि अवैध संबंधों में बाधा और संपत्ति के लालच में साजिश रचकर वारदात अंजाम दी थी।

विज्ञापन


एसओ इटौंजा सुभाष सिंह के अनुसार, गांव हेमी में अल्दमपुर रोड पर आम की बाग में विशंभरखेड़ा निवासी अशोक रैदास (50) का शव पाया गया था। शुरू से ही वारदात में पुलिस को करीबी का हाथ होने की आशंका था। तहकीकात में पता चला कि महेंद्र और अशोक में गहरी दोस्ती थी।
विज्ञापन


दोनों अक्सर साथ में बैठकर शराब भी पीते थे। घर आने-जाने के दौरान ही महेंद्र के अशोक की पत्नी फूलमती से संबंध हो गए। जानकारी पर अशोक ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर दोनों की आंखों में खटकने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन हड़पने के लिए की साजिश

Wife kills husband with her lover.

इसके साथ ही अशोक की बीकेटी-कुम्हरावां रोड पर दरियापुर चौराहे के पास कीमती जमीन है। ऐसे में दोनों ने जमीन हड़पने और अवैध संबंधों में रोड़ा बने अशोक को रास्ते से हटाने की ठान ली। साजिश के तहत पहुंचे महेंद्र ने अशोक को जमकर शराब पिलाई। फूलमती ने भी शराब पी थी।

देर रात दोनों ने मिलकर गहरी नींद में सो रहे अशोक का साड़ी से गला कस दिया। इसके बाद शव साइकिल पर लादकर बाग में ले गए थे। दफनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन किसी के आने की आहट पर भाग निकले। 11 जनवरी को उसका शव पाया गया

अशोक की शादी बीकेटी के गांव भौली में हुई थी, लेकिन 15 साल पहले पत्नी की मौत हो गई। इसके कुछ दिनों बाद अशोक साले की पत्नी फूलमती को साथ ले आया था। फूलमती के तीन बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed