प्रेमी के साथ मिलकर पति को जिंदा जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरईताल गांव में शुक्रवार रात ससुराल में आए पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जिंदा जला दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
महराजगंज जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया विशुनपुर निवासी राकेश (22 वर्ष) पुत्र रामवृक्ष की शादी चोरइताल के टोला जरलहवा में तीन साल पहले ओमप्रकाश की बेटी सुमन से हुई थी।
शादी के तीन साल बाद अप्रैल 2014 में उसका गौना हुआ था। एक माह ससुराल रहने के बाद सुमन मायके चली आई थी। सुमन पति राकेश को अक्सर फोन करके अपना हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट लेकर ससुराल आने को कहती थी।
बृहस्पतिवार को राकेश मार्कशीट लेकर ससुराल पहुंचा।
बताया जाता है कि शुक्रवार को सुमन ने प्रेमी प्रेमप्रकाश के साथ मिलकर अपने मकान की दूसरी मंजिल में पति को पहले नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।
पति के हाथ-पैर बांधे फिर लगा दी आग
इसके बाद दोनों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगते ही राकेश को होश आया तो उसने बचाव के लिए सुमन को पकड़ लिया। इस वजह से वह भी झुलस गई।
घर वाले उसे शुक्रवार रात करीब एक बजे जिला अस्पताल लाए, जहां थोड़े ही देर बाद पति की मौत हो गई। दूसरी तरफ सुमन का इलाज चल रहा है। इस मामले में राकेश के पिता रामवृक्ष की तहरीर पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस संबंध में एसओ खेसरहा सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्रेमी और उसके पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पत्नी गिरफ्तार कर ली गई है। प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।