फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vishesh sachiv chikitsa shiksha shubhra saxena files complain against her husband.

लखनऊ: विशेष सचिव चिकत्सा शिक्षा ने पूर्व पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, धमकी देने व पीछा करने का लगाया आरोप

Wed, 02 Feb 2022 01:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Feb 2022 01:43 PM IST
सार

विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा शुभ्रा सक्सेना ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में अपने पूर्व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
vishesh sachiv chikitsa shiksha shubhra saxena files complain against her husband.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सुशान्त गोल्फ सिटी थाना में विशेष सचिव चिकत्सा शिक्षा ने अपने पूर्व पति के खिलाफ धमकी देने, पीछा करने और परिवार को क्षति पहुंचने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की 20 जून 2013 में शादी हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। पारिवारिक विवादों के चलते दोनों में जुलाई 2017 में तलाक हो चुका है। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी  देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बेटी को कस्टडी में लेकर दोनों का विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


विशेष सचिव चिकत्सा शिक्षा सुभ्रा सक्सेना ने शिकायत की है कि उनकी जून 2013 में विभूतिखंड निवासी शशांक गुप्ता से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही मेरे पति मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित और परेशान करने लगे। जिसके कारण शशांक से कोर्ट के माध्यम से 13 जुलाई 2017 को सहमति तलाक हो चुका है।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि तलाक के बाद से ही शशांक एक मानसिक रोगी की तरह मुझे और मेरी बेटी को धमकाने, डराने, परेशान करने व पीछा करने लगा। बार-बार मिलने की कोशिश कर रहा है। 17 नवंबर 2021 के बाद से शशांक गुप्ता का रवैया बहुत की खराब हो गया है। वह खुलेआम और बेधड़क मेरा पीछा कर रहा है, धमका रहा है। जो मेरे जीवन के साथ-साथ मेरे बेटी के जीवन को भी खतरे में डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने स्वयं यह खुलासा किया है कि वह मेरी हर गतिविधि पर नजर रखता है। वह वाट्स एप मैसेज भी कर रहा है कि वह कुछ भी कर सकता है। गनर और सशस्त्र कर्मियों को भेजकर मुझे बार-बार डराने और धमकाने की कोशिश कर रहा है। 

वकील के चैंबर में दी धमकी, सीसीटीवी में हुई कैद
आईएएस का आरोप है कि 15 नवंबर 2021 को शशांक गुप्ता ने उच्च न्यायालय के समक्ष हो रही सुनवाई के वक्त अधिवक्ता संजय भसीन के चैंबर्स में आकर धमकी दी। जो सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड है। उसने कहा कि उसकी चंबल की पृष्ठभूमि है और वह मुझे परेशान करने से कभी नहीं रुकेगा और मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ेगा।


बेटी के मना करने के बाद भी करता है उससे बात
पीड़ित आईएएस का आरोप है कि शशांक गुप्ता बेटी को नियमित रूप से फोन पर बात करने के लिए मजबूर करने की कोशिश करता है। बेटी के मना करने पर धमकाता है जिससे बेटी डरी हुई है। विरोध पर शशांक, उसका वकील समीर अग्रवाल और दो-तीन अन्य हम लोगों को परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed