फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   village sarpanch raped widow lady at mahendragarh

सरपंच ने विधवा को बेहोश कर किया बलात्कार

Fri, 17 Jul 2015 04:35 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
village sarpanch raped widow lady at mahendragarh

वो विधवा थी और सामने वाला सरपंच। मुंह पर कपड़ा रख बेहोश किया और फिर बलात्कार कर दिया। उसी हालत में बस स्टैंड छोड़ दिया। वारदात, हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की है।

विज्ञापन


यहां पुलिस ने लावण गांव के सरपंच को विधवा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। सरपंच को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


सतनाली थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि लावण गांव के सरपंच रामकिशन ने उसे बेहोश कर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित के अनुसार वह कुछ दिन पहले अपने किसी परिचित के पास फोन कर रही थी तो गलती से दूसरा नंबर लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी फोन नंबर से उसके पास बुधवार को फोन आया और पूछा कि, कहां हो। उसने बताया कि वह तो बस स्टैंड पर है। फोन करने वाले ने कहा कि वह लावण गांव का सरपंच बोल रहा है, आप सरकारी अस्पताल में आ जाओ। जब वह सरकारी अस्पताल में आई तो उसे गाड़ी में बैठा लिया और उसके मुंह पर सफेद कपड़ा रख दिया।

पुलिस ने गिरफ्तार कर किया कोर्ट में पेश

village sarpanch raped widow lady at mahendragarh

कपड़ा रखते ही वह बेहोश हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो देखी कि गाड़ी कनीना रोड पर खड़ी है।

जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी उसे बस स्टैंड पर छोड़ गया। जहां से वह सदर थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाने पहुंची। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवाया और सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोट्स

पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

इन पदों के लिए होगी भर्ती

village sarpanch raped widow lady at mahendragarh

पद का नाम................................................सीटें
सब डिवीजनल इंजीनियर सिविल..................10
सब डिवीजनल इंजीनियर पब्लिक हेल्थ..................05
सब डिवीजनल इंजीनियर इलेक्ट्रिकल..................03
जूनियर इंजीनियर  सिविल....................................40
जूनियर इंजीनियर पब्लिक हेल्थ..................30
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल....................................13
सीनियर असिस्टेंट....................................34
क्लर्क कम डॉटा एंट्री ऑपरेटर..................37

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed