फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vasectomy of ten labourers in Lucknow.

टारगेट पूरा करने के लिए नशीला पदार्थ खिलाकर 10 मजदूरों की करा दी नसबंदी

Fri, 28 Jul 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
vasectomy of ten labourers in Lucknow.
demo pic

जनसंख्या वृद्धि रोकने के सरकारी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे एक एनजीओ ने टारगेट पूरा करने के लिए 10 मजदूरों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी नसबंदी करा दी। होश में आने पर मजदूरों को इसका पता चला।

विज्ञापन


मजदूरों ने गाजीपुर थाना में शिकायत की है। इंस्पेक्टर गिरजा शंकर पांडेय का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।

शिव कुमार ने बताया कि वह पॉलीटेक्निक चौराहा पर मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले गोमतीनगर में एक एनजीओ के ऑफिस से आए लोगों ने संपर्क किया था।

21 जुलाई को एनजीओ के लोग आए और काम दिलाने का झांसा देकर उसे चंद्रिका देवी अस्पताल ले गए। यहां उसके साथ अन्य मजदूर भी थे। एनजीओ संचालकों ने सभी को कोल्डड्रिंक पिलाई।

विज्ञापन

होश में आते ही दस्तखत करा एक हजार थमाए

vasectomy of ten labourers in Lucknow.

शिव कुमार के मुताबिक कोल्डड्रिंक पीते ही वह और अन्य मजदूर बेहोश हो गए। कुछ देर बाद होश आया तो एनजीओ संचालकों ने सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर उन्हें एक-एक हजार रुपये थमा दिए।

डॉक्टरों ने बताया नसबंदी हुई है
शिव कुमार चलने लगा तो उसे कुछ परेशानी हुई। पूछने पर डॉक्टरों ने बताया कि उसकी नसबंदी कर दी गई है। यह सुनते ही शिव कुमार व अन्य मजदूरों के होश उड़ गए। उसने एनजीओ संचालकों के खिलाफ गाजीपुर थाना में शिकायत की है।

टारगेट पूरा करने के लिए एनजीओ की करतूत
पुलिस के मुताबिक एनजीओ के कर्मचारियों से भी संपर्क किया गया है। उनका कहना है कि एनजीओ के पास सरकार से जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए नसबंदी का प्रोजेक्ट मिला है। उसके तहत यह काम किया गया। हालांकि, मजदूरों का कहना है कि जबरन नसबंदी कराने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed