{"_id":"5ff6d06a8ebc3e31d2409f0f","slug":"up-dgp-review-meeting-on-law-and-order-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बढ़ते अपराधों पर यूपी डीजीपी ने दिखाई नाराजगी, अफसरों संग दो घंटे चली समीक्षा बैठक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ में बढ़ते अपराधों पर यूपी डीजीपी ने दिखाई नाराजगी, अफसरों संग दो घंटे चली समीक्षा बैठक
Thu, 07 Jan 2021 02:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिनों में हुई दो गैंगवार और लगातार बढ़ते अपराधों पर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने नाराजगी दिखाई है। उन्होंने गुरुवार को लखनऊ में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की और विभूतिखंड के अजीत सिंह हत्याकांड में जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक में लखनऊ पुलिस कमिश्नर के साथ, ज्वाइंट सीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी, ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर नवीन अरोड़ा भी शामिल हुए।
बैठक में ठाकुरगंज में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, विभूति खंड में रिटायर्ड अधिकारी के घर डकैती, विकास नगर में बद्री सर्राफ के मालिक पर फायरिंग की घटनाओं पर डीजीपी ने अफसरों से जवाब-तलब किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों को हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन