फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS is searching for Talha's mate Abdulla.

यूपी: एटीएस को बांग्लादेशी तलहा से मिलीं कई अहम जानकारियां, अब उसके साथी अब्दुल्ला की तलाश जारी

Sun, 08 May 2022 08:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 May 2022 08:16 PM IST
सार

देवबंद से गिरफ्तार हुए बांग्लादेशी तलहा से पूछताछ में यूपीएटीएस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। अब एटीएस को अब्दुल्ला की तलाश है।

विज्ञापन
UP ATS is searching for Talha's mate Abdulla.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी तलहा को दोबारा रिमांड पर लेकर यूपी एटीएस पूछताछ कर रही है। इसमें कुछ अहम जानकारी भी हाथ लगी है। इस आधार पर जांच एजेंसी तलहा के साथी अब्दुल्ला की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


तलहा को गत 29 अप्रैल को देवबंद से यूपी एटीएस व सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह दो दिन की पुलिस रिमांड पर है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पूछताछ में तलहा ने बताया है कि उसके बांग्लादेशी साथी अब्दुल्ला ने टेलीग्राम चैनल के 4-5 लिंक भेजे थे। इससे वह ऐसे ग्रुपों से जुड़ गया था जहां जिहादी साहित्य और वीडियो आते रहते थे।
विज्ञापन


अब्दुल्ला 2021 में कुछ महीने देवबंद में रहा है। अब्दुल्ला ने ही तलहा को सेफ ब्राउजिंग और वीपीएन का प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया था। प्रशांत कुमार ने बताया कि तलहा के पास से चार रजिस्टर बरामद हुए हैं। इसमें दूसरी भाषा में लिखी गई सामग्री का अनुवाद कराया जा रहा है। तलहा के पास से बरामद मोबाइल का डाटा रिकवर कराने के लिए एफएसएल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed