{"_id":"6004097c8ebc3e2e5a1f8908","slug":"up-ats-exposed-a-big-economic-fraud-14-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी से बैंक खाते खोल विदेशों से लाखों का लेनदेन, यूपी एटीएस ने 14 को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी आईडी से बैंक खाते खोल विदेशों से लाखों का लेनदेन, यूपी एटीएस ने 14 को दबोचा
Sun, 17 Jan 2021 09:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों द्वारा ग्राहकों का दी जाने वाली ऑनलाइन सुविधा का ऐसा इस्तेमाल बड़े-बड़े बैंकर्स ने भी नहीं सोचा होगा। फर्जी नाम-पते पर हासिल किए गए सिम और फर्जी आईडी पर बस दो मिनट में बैंक खाता खुल जाता और मिनटों में ही उसमें लाखों जमा होते, तो सेकेंडों में निकाल भी लिए जाते। इस फर्जीवाड़े में यूपी एटीएस ने रविवार को 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 9 की यूपी व पांच की दिल्ली से गिरफ्तारी हुई। आरोपियों के पास से लगभग 300 प्री एक्टिवेटेड सिमकार्ड भी बरामद किए हैं। अब एटीएस पूरी गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है कि ये पैसे कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।
इस रैकेट में दो विदेशियों की संलिप्तता भी सामने आई है। वे पूरे खेल के मास्टरमाइंड हो सकते हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दोनों का नाम व पता उजागर किए बिना बताया कि उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करा दिया गया है। एडीजी ने बताया कि जुलाई 2020 से लेकर जनवरी 2021 तक कुछ ऑनलाइन खोले गए खातों में संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली थी। एटीएस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यह खाते फर्जी आईडी पर लिए गए सिमकार्ड की मदद से खोले गए। फर्जी आईडी पर निकाले गए सिमकार्ड की पड़ताल शुरू की तो पूरे मामले की परतें खुलने लगीं।

45 से 50 लाख की लेन-देन की जानकारी
सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में ऐसे कई खातों के बारे में जानकारी मिली है जो फर्जी आईडी पर ऑनलाइन खुलवाए गए। इन खातों के खुलने के चंद मिनट बाद ही उनमें डेढ़ से दो लाख रुपये आ जाते थे और यह पैसे पल भर में कार्डलेस ट्रांजक्शन के जरिये निकाल लिए जाते थे। ऐसी करीब 45-50 लाख की लेन-देन की जानकारी सामने आई है। एटीएस का कहना है कि शनिवार व रविवार के कारण बैंकों से और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। यह लेन-देन और बड़ा भी हो सकता है।
पैसों के इस्तेमाल का पता लगाना बड़ी चुनौती
एटीएस के लिए बड़ी चुनौती यह है कि वह पता लगाए कि पैसों का इस्तेमाल कहां हो रहा था और वे कहां से आ रहे थे। इसमें किसी तरह के हवाला कारोबार या मनी लॉन्ड्रिंग का मामला तो नहीं है? फिलहाल जांच एजेंसी पुख्ता सुबूत इकट्ठा कर रही है।
पकड़े गए आठ संभल के
मामले में गिरफ्तार आठ आरोपी संभल के हैं। इनमें से प्रेम सिंह मूल रूप से मुरादाबाद का है, लेकिन रहता संभल में है। जबकि अंशुल अमरोहा का रहने वाला है। वहीं, एटीएस की नोएडा यूनिट ने जिन अन्य 5 लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, उन्हें लखनऊ लाया जा रहा है। सभी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी और पूरे नेटवर्क के बारे में पड़ताल की जाएगी।
20 का सिम 260 में बेचा
एटीएस ने यूपी से जिन 9 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें प्रेम सिंह, मोहम्मद फहीम, सैमुल हसन, हरिओम अरोड़ा, चंद्र किशोर, अंशुल कुमार सक्सेना, तरुण सूर्या, पीयूष वाष्र्णेय और प्रशांत गुप्ता हैं। अकेले प्रेम सिंह ने दिल्ली में 1500 प्री एक्टिवेटेड सिम 260 रुपये की दर से बेचे। जबकि सिमकार्ड की कीमत 20 रुपये थी। ये सिम विदेशी नागरिकों को भी दिए गए।