{"_id":"60dc453c8ebc3ee59c0716ad","slug":"unnatural-rape-of-children-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: 9 व 10 साल के दो बालकों से अप्राकृतिक दुष्कर्म, आजिज आकर खुद बच्चों ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: 9 व 10 साल के दो बालकों से अप्राकृतिक दुष्कर्म, आजिज आकर खुद बच्चों ने किया खुलासा
Wed, 30 Jun 2021 03:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Jun 2021 03:49 PM IST
सार
बाराबंकी में बच्चों से एक अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले का खुलासा बच्चों ने ही किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के एक इलाके के एक मोहल्ले के रहने वाले 9 और 10 साल के दो बालकों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक शिव यादव दोनों बच्चों को बिस्कुट देने का लालच देकर करीब 15 दिन पहले जिला कारागार के पीछे एक मंदिर के पास झाड़ियों में ले गया। जहां उसने दोनों के साथ यह कुकर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद कई बार इन बच्चों के साथ युवक ने ऐसी हरकत की। युवक की लगातार प्रताड़ना से आजिज बच्चों ने जब मंगलवार को मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो इस बारे में पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के साथ ही पीड़ित बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।