{"_id":"b5b962854276311847580e61b2b7f317","slug":"unique-marraiage-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को किया नापसंद, प्रेमी से कहा 'कुबूल है'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे को किया नापसंद, प्रेमी से कहा 'कुबूल है'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Feb 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
इंदिरानगर क्षेत्र में निकाह से ठीक पहले दूल्हा-दुल्हन में नोकझोंक हो गई। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे को नापसंद करके बारात लौटा दी।
विज्ञापन
हंगामे के बीच परिवारीजनों ने दुल्हन का हाथ उसके दोस्त को थमाया और दोनों की शादी हो गई। पुलिस के पहुंचने पर दुल्हन के घरवालों ने शादी करने आए दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
खुर्रमनगर में बहराइच से बारात आई थी। स्वागत के बाद निकाह की बारी आई। इस बीच युवती ने दूल्हे से बात करने की इच्छा जताई।
दूल्हे का चेहरा देख युवती ने नापसंद करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे के घरवालों ने दबाव बनाया। बात न बनने पर पुलिस से शिकायत की।
इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच, दुल्हन अपने घरवालों को मंशा बता चुकी थी। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे व उसके परिवारीजनों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और बारात लौटा दी।
विज्ञापन
दुल्हन की मर्जी जानने के बाद मोहल्ले में रहने वाले उसके प्रेमी व परिवारीजनों को बुलाया गया।
इसके बाद दोनों का निकाह हो गया। बारात बैरंग लौटा चुकी युवती दो घंटे बाद अपनी मर्जी की ससुराल के लिए विदा हो गई।