फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   union leader accused of railway sleeper

पटरी चोरी में रेल कर्मचारी यूनियन का नेता भी आरोपी

Wed, 01 Jan 2014 02:29 AM IST
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Jan 2014 02:29 AM IST
विज्ञापन
union leader accused of railway sleeper

रेलवे की पटरी की चोरी के मामले में आखिरकार एनई रेलवे मजदूर यूनियन के प्रभावशाली नेता जीबी सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज हो गया। जीबी सिंह रेलवे पर इस मामले से अपना नाम हटवाने का दबाव डाल रहा था।

विज्ञापन


रविवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सारिका मोहन के आदेश पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट लखनऊ सिटी में जीबी सिंह के खिलाफ चोरी का षड़यंत्र रचने के आरोप में सह अभियुक्त बनाते हुए आरपीयूपी की धारा-4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरपीएफ जल्द ही जीबी सिंह की गिरफ्तारी भी कर सकती है। लखनऊ सिटी प्रभारी आरके गुप्ता ने मोहान रोड पर ट्रक में लदी 20 टन रेलवे की पटरियां बरामद की थीं।

जांच में पता चला था कि यह पटरियां सेक्शन इंजीनियर नौशाद के कहने पर इटौंजा और बख्शी का तालाब गोदाम से चुराई गई थीं। इस मामले में ट्राली मैन चंद्रिका प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सेक्शन इंजीनियर नौशाद और ट्रक का मालिक व चालक भी पकड़ा गया था। मीटर गेज की इन पटरियों को गलाने के लिए कानपुर की एक फैक्ट्री में ले जाया जा रहा था।

इस मामले में पिछले दिनों मान्यता हासिल करने वाली एनई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल अध्यक्ष जीबी सिंह का नाम भी सामने आया था। जीबी सिंह लगातार इस जांच से बच रहा था।

इधर रेलवे ने स्टोर से निकले सामान की जांच भी शुरू कर दी है। मामले में जीबी सिंह को भी सह अभियुक्त बनाया गया है। उन पर पटरियां चोरी कराने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया गया है।


वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सारिका मोहन का कहना है कि मामला बहुत बड़ा है। जांच में जीबी सिंह की संलिप्तता पायी गई है। स्टोर की जांच कराई जा रही है, संभावना है कि शायद यहां से कई गुना पटरियां चोरी की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed