{"_id":"6611f5a186ffca4370eda74dae39172a","slug":"uncle-kills-his-nephew-for-taking-revenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने अपने मासूम भतीजों को कुल्हाड़ी से काटकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने अपने मासूम भतीजों को कुल्हाड़ी से काटकर मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Sat, 29 Nov 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के चिरौली गांव में शुक्रवार रात दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। ये घटना उस समय हुई जब दोनों भाई एक तखत पर सो रहे थे। कत्ल चचेरे चाचा ने किया। पुलिस ने आरोपी रामअधीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चिलौली गांव के गुरदीन के दो बेटे अशोक कुमार (16) और छोटा भाई दुर्गेश (10) घर के बाहर तखत पर सो रहे थे। शुक्रवार रात दोनों की सरिया और कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटना की वजह को रामअधीन के बेटे अरविंद की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि चार महीने पहले अरविंद ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पिता का कहना था कि गुरदीन और उसके परिवार की वजह से ही उसके बेटे ने जान दी थी।
विज्ञापन
इस बदले की भावना से रामअधीन ने गुरदीन के दोनों बेटे को मार डाला। एसओ संतोष यादव का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।