फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   unable to rape goons set girl ablaze

यूपी: रेप नहीं कर पाए, तो जला दिया जिंदा

Tue, 12 Aug 2014 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Aug 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
unable to rape goons set girl ablaze

दुष्कर्म में नाकाम रहने पर दबंगों ने एक किशोरी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रविवार को हुई इस वारदात के संबंध में पीड़िता की मां ने कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

रविवार देरशाम धौलपुर के पुराना शहर की एक सत्रह वर्षीय किशोरी को 60 प्रतिशत झुलसी हुई हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर में घुस आए चार दरिंदे

unable to rape goons set girl ablaze

पीड़िता की मां का कहना है कि रविवार दोपहर को वह अपनी बेटी के साथ में घर में थी।

तभी पड़ोस में रहने वाला भिक्कू, उसके दो बेटे अब्बू और बल्लू तथा उसके साडू भाई अल्फास बुरी नीयत से घर में घुस आए।

उन्होंने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के चिल्लाने और प्रतिरोध करने पर आरोपियों ने घर में रखे केरोसिन को छिड़क कर बेटी को आग लगा दी। इसके बाद आरोपी भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी रेप का मामला

unable to rape goons set girl ablaze

सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक किशोरी (13) को गांव के ही इमरान ने अकेले देख पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने लगाई फांसी

unable to rape goons set girl ablaze

उन्‍नाव के माखी थानाक्षेत्र में छेड़खानी की घटना से तंग आकर सोमवार को एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव का ही एक युवक दिलीप उसे छेड़ता था। छेड़छाड़ की शिकायत पर युवती और दिलीप के परिवार में विवाद हो गया था।

इसके बाद घटना को लेकर पूरे गांव में चर्चा हो गई। इस पर लोकलाज के चलते किशोरी ने रविवार देर शाम घर के कमरे में फांसी लगा ली। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी युवक फरार है।

युवक ने युवती पर केरोसिन डाल लगाई आग

unable to rape goons set girl ablaze

उन्नाव के माखी थानाक्षेत्र के ही एक अन्य गांव में मायके आई युवती के साथ गांव के तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। रविवार शाम तीनो युवक मौका पाकर युवती के घर में घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे।

युवती ने शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। परिजनों ने झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अरविंद, रामआसरे व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed