{"_id":"0265cfd842f49f417eec7009ff27c83d","slug":"two-teachers-arrested-in-fake-marksheet-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा करने वाली दो टीचर पहुंचीं जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा करने वाली दो टीचर पहुंचीं जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Updated Thu, 09 Oct 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में फर्जी मार्कशीट लगाकर सरकारी नौकरी करने वाली दो टीचर्स को जनपद न्यायाधीश ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
वर्ष 2011 में अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर के प्रबंधक कन्हैयालाल ने बीएसए को शिकायती पत्र भेजकर गिरिजा लघु माध्यमिक विद्यालय टांडा में शिक्षिका के पद पर कार्य कर रहीं आशा जायसवाल व पूर्णिमा श्रीवास्तव पर आरोप लगाया था।
मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई न होने पर बीते 19 अप्रैल 2014 को उन्होंने एडी बेसिक को अवगत कराया। एडी बेसिक के निर्देश पर बीएसए ने पत्रावली मांगी।
शिक्षिकाओं के मुताबिक उन्होंने पत्रावली दे दी, जबकि बीएसए के मुताबिक तीन माह तक उसे उपलब्ध नहीं कराया जा सका।
इस मामले में बाद में बीएसए ने केस दर्ज करा दिया। दोनों शिक्षिकाएं जमानत के लिए सोमवार को जनपद न्यायालय में पेश हुईं।