फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two policemen suspended

मैग्नम संचालक की मदद में दो सिपाही सस्पेंड

Sat, 21 Dec 2013 10:23 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sat, 21 Dec 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
two policemen suspended

निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले मैग्नम ग्रुप के संचालक की मदद करने वाले दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


दोनों सिपाहियों ने पेशी पर आए संचालक को कोर्ट ले जाने के बहाने हवालात से निकाला था और वकील के चैंबर में ले जाकर मुकदमे की तैयारी के साथ परिवार से मुलाकात कराई थी।

एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने के आरोप में जेल में बंद मैग्नम ग्रुप के संचालक अरुण कुमार चतुर्वेदी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


कचहरी हवालात ड्यूटी पर तैनात पुलिस लाइन के कांस्टेबल बचकन यादव व रामबदल यादव ने उसे अदालत में पेश करने के बहाने निकाला और वकील के चैंबर में ले गए।

वहां अरुण चतुर्वेदी ने मुकदमे की तैयारी की और परिवार व परिचितों के साथ जलपान किया। इसी बीच, कचहरी हवालात व पेशी पर निकाले गए बंदियों का औचक निरीक्षण करने निकले आरआई डीके धवन ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरआई की फटकार पर अरुण को कोर्ट में पेश करने के बाद हवालात पहुंचाया गया और दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दी। इस पर दोनों को निलंबित करके उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

इससे पूर्व, मैग्नम ग्रुप के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने का सिलसिला जारी होने पर गुडंबा थाने का कांस्टेबल रणधीर सिंह आरोपी अरुण चतुर्वेदी व उसके साथियों की मदद में जुट गया था।


उसने कई बार फोन करके आरोपियों को पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी और एसओ व अन्य अधिकारियों के नाम पर दस लाख की डील की थी। अरुण ने वार्तालाप को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था।

संचालकों की गिरफ्तारी होने पर अरुण की पत्नी ने वार्तालाप की सीडी एसएसपी को उपलब्ध कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed