{"_id":"5cea4f71bdec220770317c1c","slug":"two-murdered-his-brother-for-money-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसों के विवाद में साथी के साथ मिलकर सौतेले भाई की गला दबाकर हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पैसों के विवाद में साथी के साथ मिलकर सौतेले भाई की गला दबाकर हत्या, दो गिरफ्तार
Mon, 27 May 2019 02:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 May 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र में पैसों के झगड़े में एक युवक ने शनिवार रात दोस्त की मदद से अपने सौतेले भाई की सरेराह पिटाई की। इसके बाद घर ले जाकर गला घोंट दिया। मौत की भनक लगने पर पड़ोसियों ने बहन को फोन किया। उसने रविवार सुबह नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि पीजीआई थाने के हरिहरपुर डिप्टीगंज निवासी रामप्रताप साहू की पत्नी पुष्पा ने मोहल्ला करेहटा ऐशबाग में सौतेले भाई पंकज साहू और उसके दोस्त गोपाल कश्यप पर अपने भाई दीपू (38) की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
बताया कि पैसों के झगड़े में पंकज व गोपाल ने शनिवार रात नौ बजे दीपू की रास्ते में पिटाई की। वह बेहोश होकर गिर गया। किसी तरह घर पहुंचा। वहां फिर से झगड़ा किया और गला घोंटकर हत्या कर दी। पड़ोसी अनिल शर्मा, रमेश और राजू गांधी ने पुष्पा को जानकारी दी। वह आननफानन में घर पहुंची। दीपू का शव घर पर पड़ा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस के हाथ लगी पिटाई की क्लिप
दीपू साहू की हत्या की पड़ताल के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया के जरिये वीडियो क्लिप मिली। इसमें नशे में नजर आ रहे दीपू की सरेराह पिटाई और उसके बेहोश होकर गिरने का नजारा था। भाई के शव के पास रो रही पुष्पा का कहना है कि लोग दीपू को बचाने या पुलिस को सूचना देने के बजाय पिटाई की क्लिप बनाते रहे।