{"_id":"6119fa348ebc3ee06c21b774","slug":"two-criminals-arrested-after-encounter-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश सहित दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलरामपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश सहित दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Mon, 16 Aug 2021 11:10 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:10 AM IST
सार
पुलिस ने अभियुक्त राजू उर्फ मुस्ताक पुत्र नसरूल्ला निवासी ग्राम पुरैना कानूनगो थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर व बाढ़ू उर्फ सईद अहमद पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम पुरैना वाजिद थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर में रविवार सुबह गोकशी के लिए गोवंश ले जा रहे दो हिस्ट्रीशीटरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मुठभेड़ में उनके पास से एक अवैध देशी तमन्चा, एक जिन्दा कारतूस व गोवंश बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ गोंडा उतरौला मार्ग से पिपराराम चन्दर की तरफ प्राथमिक विद्यालय भेदपुर के पास हुई। जिसमें बदमाशों को गोली लगी।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर हेमन्त कुटियाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह थाना कोतवाली उतरौला के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गोवंश के साथ वांछित हिस्ट्रीशीटर दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल हुए अभियुक्तों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अभियुक्त राजू उर्फ मुस्ताक पुत्र नसरूल्ला निवासी ग्राम पुरैना कानूनगो थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर व बाढ़ू उर्फ सईद अहमद पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम पुरैना वाजिद थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन