{"_id":"6e051e4534815961594b1c9e10f54da6","slug":"two-brothers-met-with-accident-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, ग्रामीणों का हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, ग्रामीणों का हंगामा
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 02 Aug 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगराम क्षेत्र के समेसी पावर हाउस के पास शुक्रवार शाम सड़क किनारे खुदे गहरे गड्ढे में दो सगे भाई डूब गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने दोनों की लाश उतराने देखा तो कोहराम मच गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने निगोहां-नगराम रोड पर लाश रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना पाकर मौके सीओ मोहनलालगंज व इंस्पेक्टर नगराम मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान ठेकेदारों ने कई जगह गड्ढे खोद दिए थे इसकी वजह से यह हादसा हो गया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
नगराम कस्बा के सैय्यद बाड़ा निवासी मो. अकरम ने निगोहां के देवीखेड़ा में एक आम का बाग खरीदा था। उसका परिवार पिछले दो महीने से बाग में ही झोपड़ी डालकर रह रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम 4 बजे वह पत्नी जन्नतुल व दो बच्चों को साइकिल से लेकर बाजार से घर वापस जा रहा था।
जबकि उसका बड़ा बेटा मो. इश्तियाक (15) व छोटा बेटा मो. इलियास (12) पीछे-पीछे बकरी व भैंस लेकर पैदल आ रहे थे।
पति-पत्नी दो बच्चों अख्तर व अकीला के साथ घर पहुंच गए। शाम 6 बजे तक जब दोनों बेटे घर नहीं पहुंचे तो उन लोगों ने बच्चों को खोजना शुरू किया।
समेसी पावर हाउस के पास सड़क किनारे गड्ढे में दोनों की लाश उतराती देख उसके होश उड़ गए। उसकी भैंस व बकरी मौके से नहीं मिले हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक शायद गड्ढे में उतरे जानवर को निकालने में दोनों कूद गए लेकिन गहराई ज्यादा होने से दोनों की मौत हो गई।
बेटों के शव निकलते ही मो. अकरम बेहोश हो गया। बच्चों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने निगोहां-नगराम रोड पर बीच सड़क शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। ग्रामीण मुआवजे की मांग, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े हुए थे।
अधिकारियों ने जब मांगे माने जाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया।