फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested with 250 species of parrots in Lucknow.

250 प्रतिबंधित प्रजाति के तोते के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

Sun, 11 Apr 2021 04:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Apr 2021 04:44 PM IST
सार

  • प्रभागीय वन अधिकारी अवध वन प्रभाग डॉ रवि कुमार सिंह ने बताया है कि शनिवार की रात लगभग नौ बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संडीला- मलिहाबाद मार्ग द्वारा एक निजी वाहन से तोता पक्षियों को बेचने हेतु लखनऊ लाया जा रहा है।
  • सूचना पर डीएफओ लखनऊ डॉ रवि कुमार सिंह ने क्षेत्रीय वन अधिकारी मलिहाबाद (प्रभारी वन सुरक्षा बल) को एसटीएफ की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
  • थाना ठाकुरगंज के अंतर्गत दुबग्गा चौराहे पर घेराबंदी करते हुए एक इनोवा को रोककर चेक किया गया, जिसमें 4 पिंजड़ों में लगभग 250 प्रतिबंधित प्रजाति के तोता पक्षियों को बरामद किया गया।
  • पकड़े गए अभियुक्तों को टीम द्वारा थाना ठाकुरगंज में पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। वाहन को वन विभाग द्वारा विभागीय अभिरक्षा में लेते हुए लखनऊ रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया।

विज्ञापन
Two arrested with 250 species of parrots in Lucknow.
पकड़े गए तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को 250 प्रतिबंधित प्रजाति के तोते सहित वन विभाग व एसटीएफ की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


प्रभागीय वन अधिकारी अवध वन प्रभाग डॉ रवि कुमार सिंह ने बताया है कि शनिवार की रात लगभग नौ बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संडीला- मलिहाबाद मार्ग द्वारा एक निजी वाहन से तोता पक्षियों को बेचने हेतु लखनऊ लाया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर डीएफओ लखनऊ डॉ रवि कुमार सिंह ने क्षेत्रीय वन अधिकारी मलिहाबाद (प्रभारी वन सुरक्षा बल) को एसटीएफ की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिस पर वन विभाग मलिहाबाद रेंज की टीम और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा रणनीति तय करते हुए थाना ठाकुरगंज के अंतर्गत दुबग्गा चौराहे पर घेराबंदी करते हुए एक इनोवा को रोककर चेक किया गया, जिसमें 4 पिंजड़ों में लगभग 250 प्रतिबंधित प्रजाति के तोता पक्षियों को बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए अभियुक्तों के नाम क्रमश: मोहम्मद असर खान पुत्र मोहम्मद जफर खान, निवासी कसाई बाड़ा, लाटूश रोड, लखनऊ तथा इनोवा कार चालक दीपक राजपूत पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह राजपूत, निवासी एमएलडी रोड चारबाग लखनऊ के हैं।


पकड़े गए अभियुक्तों को टीम द्वारा थाना ठाकुरगंज में पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। वाहन को वन विभाग द्वारा विभागीय अभिरक्षा में लेते हुए लखनऊ रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया। वन विभाग द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने एवं न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई क्षेत्रीय वन अधिकारी मलिहाबाद द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed