{"_id":"6251189b968e415aef0ef0d4","slug":"two-arrested-for-ruckus-near-plasio-mall-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: प्लासियो मॉल के पास कार सवारों का हुड़दंग, ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: प्लासियो मॉल के पास कार सवारों का हुड़दंग, ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर सहित दो गिरफ्तार
Sat, 09 Apr 2022 10:54 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:54 AM IST
सार
लग्जरी कारों पर सवार युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर के जन्मदिन का जश्न मनाते हुए बीच चौराहे अवैध असलहे लहराए और ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन
हुड़दंग करते युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमिश्नरेट के वीआईपी चौराहों में शामिल प्लासियो मॉल के पास गुरुवार रात अवैध असलहों से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग हुई। यह फायरिंग लग्जरी कार पर सवार प्रॉपर्टी डीलर मनीष तिवारी के जन्मदिन के जश्न में की गई। देर रात तक गश्त का दावा करने वाली पुलिस को इस अंधाधुंध फायरिंग की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों ने सवाल-जवाब करना शुरू किया। इस पर आनन फानन मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने देर रात दबिश देकर विभूतिखंड निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष तिवारी और राजाजीपुरम निवासी नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इकाना स्टेडियम के पास प्लासियो मॉल है। रोज शाम पांच से रात 12 बजे तक मॉल चौराहे पर युवकों का जमावड़ा होता है। कुछ इसी तरह का जमावड़ा बृहस्पतिवार रात को भी हुआ। लेकिन रात के 12 बजते ही युवकों ने हुड़दंग शुरू कर दिया। दर्जनभर लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे युवकों ने अपने साथी को जन्मदिन की बधाई दी। इसके लिए कार की बोनट पर केक काटा, एक-दूसरे को खिलाया।
विज्ञापन
कार से तेज धुन में म्यूजिक भी बज रहा था। इस दौरान एक युवक ने अवैध असलहा निकालकर ताबड़तोड़ कई राउंड हवाई फायरिंग की। जो जन्मदिन की पार्टी के वीडियो में कैद हो गई। शुक्रवार शाम को यह वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो कमिश्नरेट के ट्विटर हैंडल पर टैग किया गया।
वीडियो में बीच सड़क पर लग्जरी कार सवार दर्जनों युवक, सड़क पर शोर मचाते हुए कार पर चढ़े हुए दिखे। कुछ लोग हाथ में रिवॉल्वर लिए थे। वीडियो में एक युवक ने असलहा निकाला और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उधर, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्विटर पर भाजपा के 2.0 राज में, यूपी डूबा अपराध में, लिखकर वीडियो टैग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।