फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for gang rape a girl of candidate of pradhan post in Barabanki.

खौफनाक: प्रधानी का चुनाव लड़ने से किया मना, नहीं माना तो बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 18 Mar 2021 04:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Mar 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for gang rape a girl of candidate of pradhan post in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बाराबंकी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव में तीन दिन पहले एक किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें दो आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि यह घटना पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले जिले के थाना जैदपुर इलाके के एक गांव में 16 साल की किशोरी को उस वक्त अगवा कर लिया गया जब वह स्कूल जा रही थी। आरोप है कि बाद में चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


आरोप है कि चुनाव न लड़ने का दबाव न मानने पर एक सम्भावित प्रत्याशी की बेटी को पहले अगवा कर लिया गया और फिर उसके साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाराबंकी पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का पिता ग्राम प्रधान पद का उम्मीदवार है। उसने बताया कि इस बार वह प्रधानी का चुनाव लड़ रहा है। वह चुनाव न लड़े इसके लिए कई दिनों से उस पर दबाव बनाया जा रहा था। जब वह नहीं माना तो उसे पैसों का लालच दिया गया फिर भी जब नहीं माना तो मंगलवार को उनकी 16 वर्षीय लड़की का अपहरण गांव के ही चार युवकों आकाश वर्मा, लालजी वर्मा, सचिन वर्मा और शिवम वर्मा ने स्कूल जाते समय कर लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद घर के सामने छोड़ दिया।

आरोपी युवकों के खिलाफ परिजनों ने दी तहरीर

पिता ने बताया कि बेटी की आपबीती सुनने के बाद उसने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दे दी है। वहीं, पीड़ित लड़की ने बताया कि वह राजकीय इंटर कालेज की छात्रा है। जब वह पढ़ाई के लिए स्कूल जा रही थी कि तभी गांव के ही चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि थाना जैदपुर की रहने वाली एक लड़की ने तहरीर दी है। गांव के चार युवकों पर उसे अगवा करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपी पकड़े हैं जिनसे पूछताछ की जा रही और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed