फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tv artist was the murderer

टीवी आर्टिस्ट ने घोंपा था व्यवसायी के पेट में चाकू

Fri, 23 Aug 2013 02:28 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 02:28 AM IST
विज्ञापन
tv artist was the murderer

ग्रिल व्यवसायी अब्दुल रजी की हत्या एक चैनल के म्यूजिक प्रोडक्शन एंड पिक्चर्स कॉपोरेशन के आर्टिस्ट ने की थी।

विज्ञापन


जानकीपुरम पुलिस ने बृहस्पतिवार को अब्दुल रजी हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी टीवी आर्टिस्ट को दबोच लिया है।

आरोपी के पास से कैमरा, टार्च व हत्या में प्रयुक्त चाकूभी बरामद हुआ है। आरोपी ने जुर्म कुबूलते हुए बताया कि रात में घूमते समय टोकने पर व्यापारी को चाकू मारा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी का राजस्थान हाईकोर्ट में रजिस्ट्रेशन है। साथ ही उसके पास से बरामद कंप्यूटर में विदेशी महिलाओं के साथ कई एलबम मिले हैं।

वहीं, कमरे से एक चैनल के म्यूजिक प्रोडक्शन एंड पिक्चर्स कॉपोरेशन नेचुरल आर्टिस्ट कैन्स फ्रांस एंड इंडिया का एक परिचय पत्र भी मिला है।

एएसपी ट्रांसगोमती हबीबुल हसन के मुताबिक 1 अगस्त की रात एक संदिग्ध ने ग्रिल व्यवसायी अब्दुल रजी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। अब्दुल के साथ मौजूद उसके दोस्त अभिषेक कुमार ने बताया कि चाकू घोपने ने वाले आरोपी को अब्दुल के घर के इर्दगिर्द घूमते हुए देख टोका था।
विज्ञापन


इस पर संदिग्ध ने खुद को वकील और फोटोग्राफर बताया था। परिवार के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही अभिषेक के बयान व हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासतौर पर ऐसे वकीलों के सूची बनाई गई, जिन्हें फोटोग्राफी का शौक हो। इलाके के करीब सात वकील चिह्नित किए गए। पूछताछ के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली।

इस पर एक टीम गठित कर अभिषेक के साथ लगाई गई। बृहस्पतिवार सुबह अभिषेक की निशानदेही पर पुलिस ने जानकीपुरम के भवानी बाजार चौराहे के पास से धर्म सिंह चंद्रवंशी को धर दबोचा।

पूछताछ में पता चला कि बलरामपुर निवासी धर्म सिंह जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में रहता है। धर्म सिंह ने अपना जुर्म कुबूलते हुए टोकने पर अब्दुल पर चाकू से वार करने की बात कही।

साथ ही बताया कि वह एक चैनल के म्यूजिक प्रोडक्शन एंड पिक्चर्स कॉपोरेशन में आर्टिस्ट है। कीड़े, मकोड़े व जानवरों की फोटोग्राफी का शौक रखने वाले धर्म सिंह ने फैजाबाद विश्वविद्यालय से बीए व मध्य प्रदेश के रीवा से एलएलबी किया है। उसने राजस्थान हाईकोर्ट में वकालत का रजिस्ट्रेशन होने का भी दावा किया।

यह थी वारदात
जानकीपुरम क्षेत्र के सहारा स्टेट निवासी व व्यवसायी अब्दुल रजी (26) की सहारा स्टेट के सामने ग्रिल बनाने की दुकान है। अब्दुल के घर पर वारदात से दो दिन पूर्व चोरी हुई थी, जिसके चलते अब्दुल घर के आसपास निगरानी कर रहा था।

एक अगस्त वारदात की रात धर्म सिंह को घर के आसपास टहलते देख दोस्त के साथ बाइक से पीछा कर टोका था। इस पर धर्म सिंह ने डिस्कवरी चैनल में काम करने और फोटोग्राफी के शौक में घूमने की बात कही थी।


साथ ही उसने खुद को वकील भी बताया। इस दौरान कहासुनी बढ़ने पर धर्म सिंह ने चाकूसे अब्दुल पर हमला कर दिया था। गंभीर हालत में अब्दुल को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान दो अगस्त को उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed