फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Turtle Smugglers

स्टार प्रजाति के कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2013 01:54 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Mon, 02 Dec 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
Turtle Smugglers

अमीनाबाद पुलिस ने हीवेट तिराहे पर रविवार सुबह दो कछुआ तस्करों को गिरफ्तार कर दुर्लभ स्टार प्रजाति के 79 कछुए बरामद किए।

विज्ञापन


दोनों ने कुबूला कि लखीमपुर खीरी से खरीदे कछुओं को कोलकाता में सप्लाई करते थे।
 
इंस्पेक्टर अमीनाबाद महंथ यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल के अशोक नगर निवासी तारक नाथ घोष व गोपाल दास को पकड़ा।

दोनों के कब्जे से बोरे में बंद दुर्लभ प्रजाति के 79 कछुए बरामद हुए। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.10 लाख रुपये है।

पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि कछुए लखीमपुर खीरी से खरीदकर कोलकाता में सप्लाई करते थे। वहां से कछुओं का मांस बड़े होटलों में जाता है और अन्य अवशेष भी ऊंची कीमत पर बिकते हैं।

बोरे में बंद कछुओं को लेकर दोनों तस्कर लखीमपुर खीरी से बस पर सवार होकर लखनऊ पहुंचे। कैसरबाग बस अड्डे से चारबाग जा रहे थे। इसके बाद ट्रेन से कोलकाता जाने की तैयारी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने कछुओं की तस्करी से जुड़े लोगों व बिक्री करने वालों के बारे में गहन पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश किया।

पांच हजार का एक कप सूप
हत्थे चढ़े तारक नाथ व गोपाल दास ने बताया कि बड़े होटलों में कछुओं के मांस से तैयार सूप पांच हजार रुपये प्रति कप तक बिकता है।

यौन शक्ति बढ़ाने के लिए लोग इसका सेवन करते हैं। इस कारण बाजार में कछुए का मांस काफी महंगा है।

दुर्लभ प्रजाति की मुंहमांगी कीमत
तस्करों ने कुबूला कि देश में छह प्रकार के कछुए पाए जाते हैं। इनमें दुर्लभ स्टार प्रजाति के कछुए लखीमपुर खीरी व आसपास के इलाके में मिलते हैं। कोलकाता बाजार में इनकी मुंहमांगी कीमत मिलती है। बरामद कछुए इसी प्रजाति के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed