{"_id":"5c502681bdec224c8b1af1da","slug":"tsi-filed-fir-against-conductor-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिचालक ने टीएसआई से की हाथापाई, फिर पकड़े पैर, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिचालक ने टीएसआई से की हाथापाई, फिर पकड़े पैर, वीडियो वायरल
Tue, 29 Jan 2019 03:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Jan 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
टीएसआई का पैर पकड़ता परिचालक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के दुबग्गा तिराहा पर रोडवेज बस खड़ी करके सवारी बैठाने को लेकर सोमवार दोपहर संविदा परिचालक व टीएसआई के बीच झगड़ा हुआ। गालीगलौज का विरोध कर रहे परिचालक ने बस पर चढ़ रहे टीएसआई से वायरलेस सेट छीनकर धक्का दे दिया।
टीएसआई ने हाथापाई कर रहे परिचालक को पुलिसकर्मियों की मदद से दबोचा। पुलिस चौकी पहुंचते ही परिचालक टीएसआई के पैर पकड़ने लगा। टीएसआई ने प्राथमिकी दर्ज कराकर उसे काकोरी पुलिस के हवाले कर दिया।
यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक काशीनाथ का कहना है कि वह दुबग्गा तिराहा पर यातायात संचालन के दौरान हरदोई रोड से आ रहे यातायात को बालागंज की तरफ बढ़ा रहे थे। इस बीच रोडवेज की एक बस तिराहे पर आकर रुकी और परिचालक ने सवारियां बैठानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
जाम लगते देख काशीनाथ ने फटकार लगाते हुए बस आगे बढ़ाने को कहा। इस पर परिचालक नोकझोंक करने लगा। आक्रोशित टीएसआई उसे सबक सिखाने के इरादे से बस के गेट के पास जा पहुंचे। परिचालक ने भी गालीगलौज के साथ झपट्टा मारकर वायरलेस सेट छीन लिया।

तहरीर लिखते देख परिचालक की अकड़ गायब
टीएसआई के पैर पकड़ते हुए
- फोटो : amar ujala
बस पर चढ़ने की कोशिश कर रहे काशीनाथ को धक्का दे दिया। उन्होंने मौके पर पहुंचे आरक्षी बलराम सिंह की मदद से परिचालक को पकड़ा। वायरलेस सेट वापस लेने के साथ उसे पकड़कर पुलिस चौकी ले गए। टीएसआई को तहरीर लिखते देख परिचालक की अकड़ गायब हो गई।
काशीनाथ के पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो क्लिप बनाकर वायरल की। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि टीएसआई काशीनाथ की तहरीर पर अयोध्या निवासी संविदा परिचालक रामेश्वर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर उसे हिरासत में लिया गया है।