{"_id":"5b5030884f1c1bc57a8b5261","slug":"truck-killed-three-child-in-gudamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: सो रहे बच्चों को बेकाबू डंपर ने रौंदा, तीन की मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक हादसा: सो रहे बच्चों को बेकाबू डंपर ने रौंदा, तीन की मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 Jul 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधी नैथानी व इनसेट में आरोपी राजकिशोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडंबा थाना क्षेत्र के रजौली गांव में दर्दनाक हादसे में घर के बाहर सो रहे तीन बच्चों की डंपर से कुचलकर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डंपर चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने डंपर चालक राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बिहार निवासी उर्मिला व पति संतराम यहां गुरू ईंट भट्ठे में काम करते हैं। इनके आठ बच्चे हैं। तीन की शादी हो चुकी है। गुरुवार रात दो चारपाई पर अपने पांच बच्चों के साथ भट्ठे के पास बने अस्थायी घर के बाहर सो रही थी। रात करीब तीन से चार बजे के बीच एक बेकाबू डंपर आया और एक चारपाई को पूरी तरह रौंद कर चला गया। जिससे बेटी गौरी (4 साल), रानी (7 साल) व दीपक (3 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी चारपाई पर सो रही उर्मिला, 13 वर्षीय आकाश व चार वर्षीय संतोषी बेटी भी डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायल बच्चों का हालचाल लिया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर गुडंबा थाना को डंपर चालक व अन्य दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। पुलिस पूरे मामले की तत्परता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन