{"_id":"5ae469d14f1c1b6e098b6c6d","slug":"transistor-bomb-found-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रांजिस्टर बम का नहीं खुला राज, खेत में मिले ट्रांजिस्टर में हुआ था विस्फोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांजिस्टर बम का नहीं खुला राज, खेत में मिले ट्रांजिस्टर में हुआ था विस्फोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Apr 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के तहत आने वाले पृथ्वीपरवा गांव में शुक्रवार की देर रात हुए ट्रांजिस्टर विस्फोट ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
शनिवार को जिले के पुलिस अफसरों के संग क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस पृथ्वीपुरवा गांव की खाक छानती रही और विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी रही। पुलिस अफसरों ने डाग स्क्वायड के साथ गांव में घर घर जाकर तलाश ली और विस्फोट का सुराग लगाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन
पूरे दिन की कवायद के बावजूद पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस ने गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूंछताछ कर रही है। वहीं इस विस्फोट के बाद पृथ्वीपुरवा समेत आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और लोगों ने अपने खेतों का काम भी रोक दिया है।
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीपुरवा गांव में शुक्रवार की रात गांव के रहने वाले भवानीप्रसाद के घर में ट्रांजिस्टर से विस्फोट हो गया था। इस विस्फोट में परिवार के चार लोग गंभर रूप से घायल हो गए थे।
विस्फोट की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस कमरे में विस्फोट हुआ उसकी दीवारें पूरी तरह से दरक गईं हैं। साथ ही विस्फोट की गूंज आसपास के दो किमी की परिधि में आने वाले गांवों में सुनाई पड़ी थी।
ग्रामीण इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। इस विस्फोट का पता लगाने के लिए शनिवार की सुबह जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ह्रद्येश कुमार, सीओ करनैलगंज जटाशंकर राव व कोतवाल देहात हर्षवर्धन के अलावा क्रांइम ब्रांच की टीम पृथ्वीपुरवा गांव पहुंची और ग्रामीणों से घंटों तक पूछताछ की।
इस मामले पर अभी कोई भी पुलिस अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि शक के आधार पर पुलिस ने गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं इस विस्फोट के बाद भवानी प्रसाद का पूरा परिवार दहशत में है।
घर पर मौजूद भवानी प्रसाद की छोटी बहू सुमन ने बताया कि दीवार के साथ मकान की छत में भी दरार आ गई है। छत के गिरने का खतरा मंडराने लगा है।
ऐसे में घर के भीतर जाने से भी डर लग रहा है। पड़ोस के राजकुमार यादव के मकान में भी दरार आ गई हैं। इस घटना से पृथ्वीपुरवा समेत आसपास के कई गांवों में भी लोग विस्फोट को लेकर सहमे हुए हैं।
दहशत के चलते ग्रामीणों ने गेंहू की मड़ाई का काम रोक दिया है। हर कोई इस विस्फोट का रहस्य जानने के लिए उत्सुक है।वहीं ट्रांजिस्टर विस्फोट में घायल होने वाले सीमा व अरूण की हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार की शाम तक होश नहीं आने पर डाक्टरों ने दोनो को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
गेंहू के खेत में पालीथीन में मिला था ट्रंजिस्टर बम
पृथ्वीपुरवा गांव के रहने वाले भवानी प्रसाद के मुताबिक उन्होने गांव के ही कृष्णकुमार के खेत को बंटाई पर ले रखा है। शुक्रवार को वह अपने परिवार के संग खेत में ही गेंहू की मड़ाई की तैयारी कर रहे थे।
खेत में ही उन्हे ट्रांजिस्टर पड़ा मिला था। ट्रांजिस्टर काले रंग की पालीथीन में रखा हुआ था। भवानी प्रसाद ने बताया कि उनका नाती विपिन (11) ट्रांजिस्टर लेकर घर चला गया।
वहां जैसे ही उसने ट्रांजिस्टर को खोलने का प्रयास किया उसमें विस्फोट हो गया। इस विस्फोट की चपेट में आकर अरुण कुमार(30), उसकी पत्नी सीमा(28), भवानी प्रसाद की पत्नी रजकला(50) व विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
खेत में ही उन्हे ट्रांजिस्टर पड़ा मिला था। ट्रांजिस्टर काले रंग की पालीथीन में रखा हुआ था। भवानी प्रसाद ने बताया कि उनका नाती विपिन (11) ट्रांजिस्टर लेकर घर चला गया।
वहां जैसे ही उसने ट्रांजिस्टर को खोलने का प्रयास किया उसमें विस्फोट हो गया। इस विस्फोट की चपेट में आकर अरुण कुमार(30), उसकी पत्नी सीमा(28), भवानी प्रसाद की पत्नी रजकला(50) व विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।