{"_id":"5b0aa2e94f1c1b9d6e8b4d8d","slug":"tiger-killed-a-women-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रही थी महिला, शावकों के साथ आई बाघिन ने बना लिया निवाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत की रखवाली कर रही थी महिला, शावकों के साथ आई बाघिन ने बना लिया निवाला
Sun, 27 May 2018 05:52 PM IST
खेत की रखवाली कर रही थी महिला, शावकों के साथ आई बाघिन ने बना लिया निवाला
खेत की रखवाली कर रही थी महिला, शावकों के साथ आई बाघिन ने बना लिया निवाला
Updated Sun, 27 May 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
tiger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंथा खेत की रखवाली कर रही वृद्ध महिला को शनिवार देर शाम बाघिन ने शावकों के साथ निवाला बना लिया। आधे घंटे तक बाघिन शावकों के साथ मौके पर मौजूद रही। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर गई। वनाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घटना से क्षेत्र के लोग दहशतजदा हैं।
विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बर्दिया गांव है। गांव निवासी कौशिल्या (70) पत्नी कोनईराम का मेंथा का खेत गांव से एक किलोमीटर दूर पर एसएसबी 70वीं बटालियन बर्दिया कैंप के पास है। प्रतिदिन की तरह शनिवार दोपहर में कौशिल्या मेंथा के खेत की रखवाली करने घर से निकली थी।
विज्ञापन
शाम को छह बजे के आसपास जब वह घर लौटने की तैयारी में थी, तभी जंगल से निकलकर आई बाघिन दो शावकों के साथ कौशिल्या पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े, लेकिन खेत में बाघिन और उसके शावकों को देखकर सहम गए। एसएसबी कैंप के जवान भी आए। लेकिन किसी का वश नहीं चल सका।
विज्ञापन
लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। रेंज कार्यालय पर सूचना दी। फिर भी आधे घंटे तक बाघिन शावकों के साथ खेत में बैठी रही। शोर अधिक होने पर वह जंगल की ओर चली गई। घटना की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह, वन रक्षक पवन शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं।
सुजौली थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना कर शव का पंचनामा करवाया है। महिला के घर में उसका पुत्र भल्लर, जगदीश, बनवारी व दो बेटियां चंदरइया और लौंगिया हैं। मां की मौत के बाद सभी बिलख रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।