आमने-सामनें भिड़ गईं दो बाइकें, तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनी नगर में मंगलवार की रात दो मोटरसाइकिलों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल ढाई साल की बच्ची और उसकी मां की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं काकोरी में टैंपो की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई।
उन्नाव के सोहरामऊ निवासी ओंकार अपनी पत्नी अंजू, साले महेंद्र और ढाई माह की बेटी गुड़िया के संग एक ही मोटरसाइकिल पर बैठाकर सरोजनी नगर में दवा लेने जा रहे थे।
इसी बीच बिजनौर चौराहे पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर होते ही ओंकार और उसका पूरा परिवार वहीं गिर पड़ा। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मलिहाबाद के मिर्जागंज निवासी नवाब सिंह उर्फ सुमेर यादव और उसके साथी को भी गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां नवाब सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। इसी तरह ओंकार और उसके साले महेंद्र की भी मौत हो गई। अंजू और उसकी ढाई माह की बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
टैंपों ने बाइक को मारी टक्कर
वहीं, काकोरी में अंधे की चौकी के पास टैंपो ने मलिहाबाद के मुजासा निवासी राजेश (30) की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। राजेश अपनी ससुराल से देर रात घर लौट रहा था। उसकी मौत के बाद पत्नी सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है। अपनी दो माह की बच्ची को गले से लगाकर दिनभर रोती रही।
हेलमेट होता तो बच जाती जान
चौधरी नवाब सिंह उर्फ सुमेर यादव ने हादसे के समय हेलमेट नहीं पहना था। इसी तरह ओंकार ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
बताते हैं दोनों मोटरसाइकिलें काफी तेज रफ्तार में थीं। अचानक दुर्घटना होने पर दो के सिर में गंभीर चोट लगी। इससे उनकी मौत हो गई। हेलमेट होता तो सिर में चोट नहीं लगती।