फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died in an accident in Barabanki.

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन की मौत

Sun, 24 Apr 2016 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इसरौली (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, इसरौली (बाराबंकी) Updated Sun, 24 Apr 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
Three died in an accident in Barabanki.

फतेहपुर क्षेत्र में बाराबंकी मार्ग पर शनिवार रात बिना हेलमेट बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसे।

विज्ञापन


इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

बाराबंकी मार्ग पर इसरौली के पास रात को एक बाइक पर ट्रिपलिंग करते हुए फतेहपुर की ओर आ रहे युवक सड़क किनारे मौरंग लदे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसे। बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव

Three died in an accident in Barabanki.

हादसे के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायल एक युवक को जिला अस्पताल व दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। घायल युवक की भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतकों की शिनाख्त राम औतार (26) पुत्र परमेश्वर निवासी ग्राम कटघरा कोतवाली फतेहपुर व मंशाराम (25) पुत्र द्वारिका निवासी ग्राम मझगवां शरीफ कोतवाली फतेहपुर व प्रवेश कुमार (27) निवासी श्रीधरपुरवा थाना मोहम्मदपुर के रूप में की गई। कोतवाल मोहन वर्मा ने बताया कि मृतकों के पास से एक पर्ची मिली है जिसमें प्रदीप पचघरा लिखा है।

बताया कि ये युवक लखनऊ के नंबर की बाइक से फतेहपुर की ओर जा रहे थे और हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed