{"_id":"6011920c1320a83a4a3845c3","slug":"three-arrested-in-police-encounter-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: लूट में शामिल तीन बदमाश पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबेडकरनगर: लूट में शामिल तीन बदमाश पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, सिपाही घायल
Wed, 27 Jan 2021 09:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर जिले की कटका थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम एक मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में एक सिपाही के घायल होने की खबर है जबकि एक बदमाश को भी पुलिस की गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कटका थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ पर बुधवार देर शाम चेकिंग चल रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास हुआ लेकिन वह भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दुल्हूपुर मोड़ के निकट उनकी बाइक फिसल गई। बदमाशों ने इसके बाद पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही कृष्णानंद के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें हंसवर थाना क्षेत्र के हरसंभार निवासी जीशान उर्फ अशरफ के पैर में गोली जा लगी। पुलिसकर्मियों ने इसके बाद उसे पकड़ लिया। भाग रहे दो अन्य बदमाश अमोला बुजुर्ग निवासी उजमान सिद्दीकी तथा अजफर को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एसओ विजय तिवारी ने बताया कि बीते दिनों अमोला निवासी विनोद मिश्र से हुई नकदी और चेन लूट मामले में यह वांछित थे। इनके कब्जे से 26 हजार 700 रुपए के अलावा बाइक, 4 मोबाइल और 3 तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश और सिपाही सेमरा सीएचसी ले जाकर इलाज कराया गया।