{"_id":"62c428ab4c148e76544c345c","slug":"three-arrested-for-providing-weapon-to-murder-in-sarojininagar-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक व प्रेमिका को गोली मारने वाले को असलहा देने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Lucknow News: युवक व प्रेमिका को गोली मारने वाले को असलहा देने वाले तीन गिरफ्तार
Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
सार
30 जून को भाजपा नेता के भाई व उन्नाव में अपनी प्रेमिका को गोली मारने के मामले में असलहा देने में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बंथरा इलाके के एक युवक ने चार दिन पहले भाजपा नेत्री के भाई के ऊपर गोली चलाने के बाद उन्नाव के पुरवा इलाके में महिला को गोली मार दी थी। इस मामले में बंथरा पुलिस ने आरोपी को असलहा मुहैया कराने वाले तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बंथरा के लतीफ नगर निवासी भाजपा नेत्री मधु चौरसिया के भाई नीरज चौरसिया को रंजिश के चलते बीती 30 जून को गांव के ही विशाल कश्यप ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घंटे भर बाद आरोपी विशाल ने उन्नाव जिले के पुरवा इलाके के गांव में प्रेमिका की ससुराल जाकर गोली मारी थी जिससे वह घायल हो गई थी।
विज्ञापन
आरोपी विशाल को उसके गांव के ही परशुराम उर्फ हुड्डा, विमलेश उर्फ डग्गा और अमीनाबाद इलाके की बताशे वाली गली में रहने वाले अयाज ने पिस्तौल, कारतूस और तमंचा उपलब्ध कराया था। बंथरा पुलिस ने सोमवार सुबह तीनों आरोपियों को उनके घरों से दबोचकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन