फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three arrested for doing fraud on the name of giving jobs in Lucknow.

लखनऊ: फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी दिलाने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

Thu, 10 Jun 2021 09:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Jun 2021 09:48 AM IST
सार

यूपीएसटीएफ और आगरा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी से पुलिस विभाग मे कथित तौर पर भर्ती कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
three arrested for doing fraud on the name of giving jobs in Lucknow.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और आगरा पुलिस के एक संयुक्त अभियान में अंतरराज्यीय स्तर पर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी से पुलिस विभाग मे कथित तौर पर भर्ती कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश एसटीएफ को पिछले काफी दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में कूटरचित दस्तावेज एवं अभिलेखों में फेरबदल करके धोखाधड़ी से मूल अभ्यर्थी के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को लिखित परीक्षा में बैठाकर पुलिस विभाग मे भर्ती कराने वाले अपराधियों के गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी के आधार पर एसटीएफ और आगरा पुलिस ने मंगलवार रात को आगरा के एत्माद्वौला थानाक्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अलीगढ़ का अभिषेक कुमार, पंकज कुमार और रामप्रकाश शर्मा शामिल हैं। इनके पास से कई आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बरामद किये गए हैं। एसटीएफ इन लोगों से पूछताछ करके गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed