{"_id":"9448d885c01d60abbbf9f63fcdb980ae","slug":"thieves-digged-out-atm-in-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मनाती रही जश्न, बदमाश उखाड़ ले गए एटीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मनाती रही जश्न, बदमाश उखाड़ ले गए एटीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Jan 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर मेंबुधवार रात नए साल के जश्न के मद्देनजर जब शहर भर की पुलिस सड़कों पर चेकिंग में व्यस्त थी, तभी थाना महाराजपुर से 500 मीटर दूर हाईवे पर लगे टाटा इंडीकैश कंपनी के बूथ से एटीएम को ही बदमाश उखाड़ ले गए।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण डॉ. अनिल मिश्र सहित कई अफसर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने मुआयना किया पर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
एसओ महाराजपुर मानिक चंद्र पटेल का कहना है कि एटीएम में 18 हजार 800 रुपये थे। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। कानपुर में एटीएम उखाड़ कर ले जाने की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
सरसौल संवाददाता के मुताबिक, कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर रूमा कस्बा में रघुवीर नगर निवासी अनिल यादव की मार्केट में 13 दुकानें हैं। एक दुकान में निजी कंपनी इंडीकैश का एटीएम लगा हुआ था।