फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thieves came in luxury car and stolen five goats.

सुल्तानपुर: लग्जरी कार से पहुंचे चोर, चुरा ले गए पांच बकरियां, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Mon, 06 Dec 2021 05:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Dec 2021 05:36 PM IST
सार

सुल्तानपुर के एक इलाके में लग्जरी कार से पहुंचे चोर बकरियां चुरा ले गए। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन
Thieves came in luxury car and stolen five goats.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लग्जरी कार से पहुंचे चोर सड़क पर घूम रही पांच बकरियां चुरा ले गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना शहर के खैराबाद मोहल्ले की है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के खैराबाद मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमीम वाहनों के नंबर प्लेट बनाने का काम करते हैं। शमीम ने कई बकरियां भी पाली हैं। बकरियों को प्रतिदिन शमीम खोल देते हैं, जो घंटे दो घंटे बाद वापस घर पहुंच जाती थीं।
विज्ञापन


पिछले दो दिसंबर को शमीम ने बकरियों को खोल दिया लेकिन घंटों बीत जाने के बाद बकरियां वापस नहीं लौटीं तो उन्होंने तलाश शुरू की। बकरियों के नहीं मिलने पर शमीम थक-हारकर घर बैठ गए। रविवार को खैराबाद मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने बताया कि उसके घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। यह सुनकर शमीम उसके साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज में दिखा कि शमीम के घर से थोड़ी दूरी पर मुख्य सड़क पर लग्जरी कार आकर खड़ी हुई। कुछ लोग कार से नीचे उतरे और कार का दरवाजा खोलकर पांच बकरियां लाद लिए और फरार हो गए।


शमीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के साथ ही शास्त्री नगर पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। फुटेज में कैद जो कार दिखी है उसका नंबर कानपुर का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed