फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thief broke the car glass with spray and stolen the bag

एक स्प्रे डाला और कार का शीशा हो गया चूर, नोटों से भरा बैग ले उड़े टप्पेबाज

Thu, 11 Jan 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
thief broke the car glass with spray and stolen the bag
कार से बैग निकालता टप्पेबाज काले घेरे में, दूसरा निगरानी करता हुआ।

इंदिरानगर के इस्लामिया पब्लिक स्कूल के पास टप्पेबाजों ने मंगलवार को एक टेलीकॉम कंपनी की पीआरएम मुदिता भटनागर की कार का शीशा तोड़कर पर्स उड़ा दिया था। घटना की सीसीटीवी फुटेज से चौकाने वाला खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों में से एक ने कार के शीशे पर एक स्प्रे डाला। कुछ देर बार उसने शीशे को छुआ और वह चूर हो गया। अंदर से बैग उठाने के बाद वह आसानी से चलता बना। वहीं उसका साथी दूर खड़ा निगरानी कर रहा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंदिरानगर के इस्लामिया पब्लिक स्कूल के पास टप्पेबाजों ने मुदिता भटनागर की कार का शीशा तोड़कर पर्स उड़ा लिया था।

पर्स में 30 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान था। गोमतीनगर के विनीत खंड निवासी मुदिता का कहना है कि सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा टूटा और पर्स गायब देखकर उन्होंने अरविंदो पुलिस चौकी में सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में जामा मसजिद के सीसीटीवी कैमरे में एक युवक कार के शीशे पर स्प्रे मारते नजर आया। स्प्रे के कुछ देर बाद शीशा टूटा और वह बैग लेकर चंपत हो गया। 

इस मामले में पुलिस का रवैया चौकाने वाला रहा।

चौकी के पुलिसकर्मियों ने तहरीर लेकर मुदिता को टरका दिया। वहीं, एसओ मुकुल प्रकाश वर्मा ने टप्पेबाजी की जानकारी से इन्कार करते हुए कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कहीं  थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed