फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft_lucknow_inspector house

इंस्पेक्टर साहब शादी में गए थे, इधर चोरों ने माल उड़ा लिया

Tue, 26 Nov 2013 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 26 Nov 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
theft_lucknow_inspector house

चोर अलग-अलग इलाकों में तीन मकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत

विज्ञापन
अन्य सामान उठा ले गए।

पवन तिवारी बाजार खाला स्थित एलडीए कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी हैं, और परिवार के साथ परिसर में ही रहते हैं। जानकारी के अनुसार पवन सोमवार दोपहर परिवार के साथ कहीं गए थे।

पढ़ें- लोन लेकर बनाया मकान बेचकर दंपती फरार

इस बीच मंदिर में घुसे चोर उनके कमरे का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार एक किलो चांदी, तीन सोने के हार, तीन चेन, चांदी की कमर पेटी, बीस चांदी के सिक्के सहित अन्य जेवरात व 80 हजार रुपये चोरी हुए हैं।

उधर, जानकीपुरम स्थित जानकी विहार कॉलोनी निवासी राजेश मिश्रा इन्कम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर हैं। 23 नवंबर को राजेश परिवार के साथ शादी में शामिल होने कानपुर गए थे।

पढ़ें- बेटी की शादी से चंद घंटे पहले लुट गया बाप
विज्ञापन


24 की सुबह लौटने पर ताला टूटा मिला। चोर एक लाख के जेवर समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए।

इसी प्रकार विकासनगर के सेक्टर एक निवासी ओंकार पांडेय आबकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 17 नवंबर को परिवार के साथ अंबेडकर नगर गए ओंकार 24 को लौटे। इस बीच चोरी हो चुकी थी।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed