चौराहे पर सोती रही पुलिस, एक-एक कर तीन दुकनों में चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटौंजा के कुम्हरावां कस्बे में बुधवार रात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बीच चौराहा पर तीन दुकानों के ताले तोड़कर कीमती सामान समेट लिया।
घटनास्थल से 300 मीटर दूरी पर पुलिस पिकेट तैनात होने के बावजूद चोरी होने से नाराज ग्रामीणों और दुकानदारों ने बृहस्पतिवार दोपहर नारेबाजी और हंगामा कर रोड जाम कर दी।
सीओ बीकेटी तनु उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर दुकानों का मुआयना किया और कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने पिकेट के पुलिसकर्मियों के नाम नोटकर उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
दुकानदारों ने दी तहरीर
कुम्हरावां कस्बे में बीकेटी रोड स्थित मुख्य बाजार में रात करीब दो बजे चोरों ने घूम-घूमकर वारदात की। सबसे पहले महोना निवासी सर्राफ विजय सोनी की दुकान का शटर तोड़कर आलमारी से 20,000 रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर समेटे। इसके कुछ दूरी पर बाराबंकी के बैना टीकरहार गांव के श्यामलाल मौर्य के मौर्या क्लॉथ हाउस को निशाना बनाया। यहां से चोर 5000 रुपये नकद और करीब 20000 रुपये के कपड़े व अन्य कीमती सामान ले गए।
कुम्हरावां निवासी राजेंद्र की मां वैष्णो के नाम से कॉस्मेटिक की दुकान से चोर 4000 रुपये कैश व अन्य सामान ले गए। बृहस्पतिवार सुबह चोरी की जानकारी मिली तो बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए सभी लोग सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया।
दुकानदारों ने दी तहरीर
सूचना पर बीकेटी सीओ, इटौंजा थाना की फोर्स व महिगवां और महोना चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। दुकानदारों ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।