फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft in Pushpak Express.

पुष्पक एक्सप्रेस की पूरी बोगी में चोरों का तांडव

Mon, 24 Aug 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Theft in Pushpak Express.

पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में सेंध लगाकर चोरों ने पार्सल से भरी पूरी की पूरी बोगी ही साफ कर डाली। ट्रेन सोमवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो लाखों रुपये के कीमती सामान के चोरी हो जाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


इसे लेकर चौक, अमीनाबाद, नाका और लाटूश रोड के दर्जनों व्यापारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करने पर व्यापारियों का गुस्सा और भड़क गया।
विज्ञापन


जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

लाटूश रोड स्थित शिव कार्गो सर्विस के मालिक प्रदीप सिंह ने बताया कि चौक, अमीनाबाद, नाका क्षेत्र के दर्जनों कपड़ा व्यापारियों का सामान मुंबई से आना था। इसके लिए मुंबई में शनिवार को 140 बॉक्स की बुकिंग कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह यह बॉक्स मुंबई में पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल वैन में लोड किए गए। सोमवार सुबह वह अपने सामान रिसीव करने पहुंचे। पता चला कि चोरों ने सेंध लगाकर पूरी बोगी में रखे लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। सभी बॉक्स खोल-खोल कर देखे गए थे। जिस बॉक्स में चोरों को कीमती सामान मिला, उसे उन्होंने निकाल लिया।

बाथरूम के पास बोगी काटकर घुसे भीतर

Theft in Pushpak Express.

इसी तरह से अमित कार्गो के मालिक अंजनी कुमार ने भी पुष्पक एक्सप्रेस से कीमती सामान की बुकिंग कराई थी। डेली पार्सल सर्विस के मालिक अरुण पाठक के अलावा लखनऊ के लगभग एक दर्जन से अधिक कुरिअर सर्विस के एजेंटों ने पुष्पक ट्रेन से पार्सल लखनऊ भेजा था।

बाथरूम के पास बोगी काटकर घुसे भीतर
चोरों ने बाथरूम के पास बोगी में सेंध लगाई। उन्होंने कई जगह डेढ़ से दो फीट चौड़ा छेद किया। जिससे कि वह आसानी से पार्सल के बड़े-बड़े पैकेट बाहर निकाल सकें।

आरपीएफ की लापरवाही उजागर
यात्रियों व उनके सामान की सुरक्षा के लिए पुष्पक एक्सप्रेस में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) का दस्ता भी मुंबई से लखनऊ आ रही ट्रेन में था।

शुरुआती जांच पड़ताल में आरपीएफ की लापरवाही उजागर हुई है। आरपीएफ दस्ते ने पूरे रास्ते पार्सल वैन की चेकिंग नहीं की। वह बोगी से नदारद दिखे। चोरी की वारदात के बाद रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

कानपुर से पहले ही हो गई थी चोरी

इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि चोरों ने कानपुर से पहले ही वारदात अंजाम दे दी थी। इस संबंध में सतीश कुमार सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले की तफ्तीश कानपुर जीआरपी थाने में शिफ्ट कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed