{"_id":"60ed42a97a09382759216f77","slug":"theft-in-carnel-s-home-in-pgi-thana-kshetra-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लद्दाख में तैनात कर्नल के घर में छह लाख की चोरी, टोटियां तक चुरा ले गए, वाश बेसिन तोड़कर बेड पर सजाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: लद्दाख में तैनात कर्नल के घर में छह लाख की चोरी, टोटियां तक चुरा ले गए, वाश बेसिन तोड़कर बेड पर सजाया
Tue, 13 Jul 2021 02:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:39 PM IST
सार
वृंदावन योजना निवासी कर्नल अमित कुमार तिवारी लद्दाख में तैनात हैं। यहां उनके परिवार के अन्य लोग रहते हैं। पिछले दिनों कर्नल अमित के परिजन मकान में ताला लगाकर पैतृक आवास गए थे।
विज्ञापन
चोरी के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र की वृंदावन योजना में एक कर्नल के घर में ताला तोड़कर घुसे चोर नकदी, गहने समेत करीब छह लाख रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
वृंदावन योजना निवासी कर्नल अमित कुमार तिवारी लद्दाख में तैनात हैं। यहां उनके परिवार के अन्य लोग रहते हैं। पिछले दिनों कर्नल अमित के परिजन मकान में ताला लगाकर पैतृक आवास गए थे।
विज्ञापन
इसी बीच ताला तोड़कर मकान में घुसे चोर करीब छह लाख रुपये कीमत के गहने, नकदी व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। खास बात ये है कि चोरों ने पूरे घर में लगे सभी वाश बेसिन तोड़कर उन्हें बेड पर रख दिया। इसके साथ ही सभी नलों की टोटियां तक चुरा ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर पीजीआई थाने की पुलिस ने मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जाएगी।