{"_id":"63452865dfa19657e01d2c41","slug":"theft-in-anandi-devi-temple-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow:आनंदी देवी मंदिर से माता के मुकुट सहित कई जेवरात चोरी, रोने लगे भक्त, बोले- यह अपशगुन है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Lucknow:आनंदी देवी मंदिर से माता के मुकुट सहित कई जेवरात चोरी, रोने लगे भक्त, बोले- यह अपशगुन है
Tue, 11 Oct 2022 09:18 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:18 PM IST
सार
सुबह पूजा के लिए जब मंदिर के कपाट खोले गए तो माता के कीमती जेवरात चोरी हो गए। मामले की जानकारी से हड़कंप मच गया। पास में पुलिस चौकी के मौजूद होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में चौक चौराहे पर स्थित आनंदी देवी मंदिर से सोमवार देर रात मुकुट, कई कीमती जेवरात व दानपात्र से नकदी चोरी हो गई। मंगलवार सुबह पूजा के लिए मंदिर का कपाट खोला गया तो वारदात की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। उधर, व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंदिर परिसर में प्रदर्शन भी किया। मंदिर संस्थापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुजारी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आनंदी देवी मंदिर के संस्थापक उत्कर्ष अग्रवाल के मुताबिक मंदिर में पूजा के लिए शिवकुमार अवस्थी को रखा गया है। उन्होंने रोज की तरह सोमवार रात में देवी मां की पूजा के बाद मंदिर का कपाट बंद कर दिया था। मंगलवार सुबह जब कपाट खोला तो देखा कि माता का मुकुट, शृंगार के लिए पहनाई गई नथ व अन्य सामान गायब था। दान पात्र से नकदी गायब थी। शिवकुमार ने इसकी सूचना उन्हें दी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक मंदिर का ताला तोड़ने का कोई निशान नहीं मिला है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं। एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक उत्कर्ष अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुजारी व उसके भाई को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम व विधायक भी पहुंचे
वारदात की सूचना पर पार्षद अन्नू मिश्रा, व्यापारी डॉ. राजपाल वर्मा, अनुराग रस्तोगी, विनोद महेश्वरी सहित कई लोग मंदिर पहुंच गए। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया। इसके बाद मंदिर के दरवाजे पर धरने पर बैठ गए। पार्षद अन्नू मिश्रा ने कहा कि मंदिर के पास शाम को ही स्मैकियों व अराजकतत्वों का जमावड़ा लग जाता है। पुलिस उनको हटाती भी नहीं है। डीसीपी पश्चिम एस. चन्नाप्पा, एसीपी चौक आईपी सिंह और इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा व्यापारियों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्वी क्षेत्र से विधायक आशुतोष टंडन भी मंदिर पर पहुंच गए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई है। उसके आधार पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी की सूचना से अफरातफरी
मंगलवार सुबह से ही मंदिर में पूजा करने वाले पहुंचने लगे। जैसे ही मंदिर में माता के मुकुट व जेवरात चोरी की सूचना लोगों को मिली तो वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों में आक्रोश व्याप्त था। आरोप है कि मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी है। देर रात तक पुलिस भी मौजूद रहती है, इसके बाद भी वारदात होने से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं। वहीं चोरी की सूचना मिलते ही मंदिर पहुंची महिलाओं ने रोना शुरू कर दिया। यहां तक कहा कि यह अपशगुन हैं।