फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft in aliganj

बुजुर्ग दंपती के घर चोरी पड़ी किराएदार को महंगी

Mon, 19 Aug 2013 01:11 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 19 Aug 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
theft in aliganj

अलीगंज क्षेत्र में शनिवार रात किराएदार ने चोरी की नीयत से मकान में ही रहने वाले दूसरे किराएदार के कमरे का ताला तोड़ा।

विज्ञापन


सामान बटोर ही रहा था कि बुजुर्ग दंपती की नींद टूट गई और उन्होंने एक को दबोच लिया। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने धुनाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।


अलीगंज के पांडेय टोला निवासी महेश के मकान में एक दवा कंपनी में एमआर रवि प्रकाश परिवार के साथ रहता है।

रवि के बाहर जाने चलते घर में उसके पिता प्रमोद प्रकाश सिंह और मां देवमती सिंह थीं। इस बीच मकान में ही किराए पर रहने वाला मुकेश अपने चचेरे भाई विजय के साथ ताला तोड़कर उसके कमरे में घुस गया।
विज्ञापन


दोनों सामान बटोर ही रहे थे कि खटपट की आवाज से छत पर सो रहे प्रमोद व देवमती की नींद खुल गई। दोनों बगल के कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

बुजुर्ग दंपती ने किसी तरह कमरा खुलवाया तो अंदर घुसे चोर उन्हें धक्का देकर भागने लगे। दंपती ने हिम्मत दिखाते हुए विजय को दबोच लिया और शोर मचाने लगे।

इस बीच आसपास के लोग भी पहुंच गए और पुलिस बुलाकर आरोपी उसके हवाले कर दिया। एसओ अलीगंज तौफीक खान का कहना है कि  आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed