दिनदहाड़े लूट के बाद फिर ज्वैलरी शॉप में सात लाख की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज में चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप में घुसकर लगभग सात लाख रुपये के जेवरात और दस हजार रुपये कैश चोरी कर लिये। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों के बारे में सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है।
यहां पढ़ें दिनदहाड़े लूट: सिर्फ चार मिनट में बदमाशों ने लूटी ज्वैलरी शॉप, दहशत
ठाकुरगंज के कल्याणपुरी निवासी सर्राफ राकेश कुमार रस्तोगी की अलीगंज के प्रगति बाजार में चित्रांशी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। काम खतम होने के बाद राकेश ने शटर बंद कर दिया और घर चले गये थे।
रात में सिक्योरिटी गार्ड नूर मोहम्म ने उनकी दुकान की बत्ती जलती हुई देखी लेकिन समझा कि वहां साफ सफाई का काम चल रहा है, इसलिये पूछताछ नहीं की।
सुबह सिक्योरिटी गार्ड को ज्वैलरी शॉप का शटर खुला दिखा तो उसने आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सर्राफ राकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि चोर उनकी दुकान से लगभग सात लाख रुपये की ज्वैलरी और काउंटर में रखे दस हजार रुपये कैश ले गये हैं।
चाभी से ताले खोलकर इत्मिनान से की चोरी
ज्वैलरी शॉप में तीन इंटर लॉक लगे थे। इसके अलग से एक ताला लगा था। सभी तालों को चोरों ने चाभियों से खोला। राकेश रस्तोगी ने बताया कि वह लॉकर की चाभियों को दुकान में रख देते थे। चोरों को वह चाभी भी हाथ लग गये और उन्होंने पूरी दुकान साफ कर दी।
पुलिस के डर से नहीं ले जाते थे चाभियां
राकेश रस्तोगी ने बताया कि चाभियों को वह पुलिस के डर से ही दुकान में छोड़ जाया करते थे। दरअसल एक दो बार उन्हें पुलिस कर्मियों ने रात घर लौटते हुये रोका। जेब में अधिक चाभियां देखकर उनपर शक करने लगे। उन्हें लगता था कि ज्यादा चाभियों के साथ वह पकड़े गये तो पुलिस कर्मी उन्हें परेशान करेंगे।
गार्ड की लापरवाही, पुलिस कर रही पूछताछ
सिक्योरिटी गार्ड नूर मोहम्मद की लापरवाही उजागर हुई है। उसने लापरवाही से एक तरफ का गेट खुला छोड़ दिया। रात दुकान की बत्ती खुली देखी तो भी पुलिस को सूचना नहीं दी। इस मामले में पुलिस नेर मोहम्मद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।