{"_id":"142ab405ad769fb9b0bec93d185e3b75","slug":"theft-at-rail","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चोर ने खुद को किया ट्रेन के शौचालय में बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला चोर ने खुद को किया ट्रेन के शौचालय में बंद
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 30 Jun 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ट्रेन में सोने के जेवर उड़ाने वाली महिला चोर कुछ देर बाद दूसरी ट्रेन में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई।
विज्ञापन
यात्री के शोर मचाने पर महिला चोर भागने लगी। ट्रेन की गति बहुत अधिक थी तो महिला ने खुद को बोगी के शौचालय में बंद कर लिया।
ट्रेन लखनऊ पहुंची तो जीआरपी ने उसे पकड़कर चोरी का सामान बरामद किया।
मुरादाबाद निवासी शातिर चोर फातिमा शनिवार देर रात लखनऊ से रवाना हुई बाघ एक्सप्रेस (13019) में चोरी की पहली घटना को अंजाम दिया।
उसने लखनऊ सरफराजगंज निवासी मोहम्मद हैदर का बैग उड़ा दिया, जिसमें सोने की चेन, अंगूठी और 32 हजार रुपये नकद थे।
फातिमा चोरी की घटना को अंजाम देकर शाहजहांपुर स्टेशन पर उतर गई। वहां से उसने लखनऊ आ रही शहीद एक्सप्रेस के एक यात्री को निशाना बनाया।
बिहार निवासी यात्री दिलीप कुमार की जेब में रखे 25 हजार रुपये निकालने के लिए सोते समय फातिमा ने जेब में हाथ डाल दिया।
जैसे ही फातिमा ने 25 हजार रुपये निकाले, दिलीप की आंख खुल गई और उसके शोर मचाने पर अन्य यात्री भी जाग गए व फातिमा को दौड़ा लिया।
इस पर फातिमा बोगी के गेट पर पहुंची, लेकिन ट्रेन की गति बहुत तेज थी। इसलिए वह कूद न सकी। फातिमा ने खुद को बोगी के शौचालय में बंद कर लिया।
ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी।
लखनऊ में जीआरपी ने फातिमा को गिरफ्तार कर उसके पास से दिलीप कुमार के 25 हजार रुपये और मोहम्मद हैदर के जेवरात भी बरामद किए।