{"_id":"a81967b7ae0449591630e723ef8e5d70","slug":"theft-at-policeman-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सिपाही के घर से पार किए 10 लाख के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने सिपाही के घर से पार किए 10 लाख के जेवर
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Jun 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव क्षेत्र के केशवनगर में बेखौफ चोरों ने बृहस्पतिवार रात सिपाही के घर छत के रास्ते घुसकर लाखों रुपये के जेवरात व कैश उड़ा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह सिपाही उठा तो देखा सारा सामान गायब था। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करके रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, मड़ियांव स्थित केशवनगर निवासी सिपाही मुकेश कुमार दीक्षित हसनगंज थाने में सिपाही है।
बीती रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। कमरे में अलमारी का लॉकर खोलकर लाखों रुपये के जेवरात व कैश उड़ा दिया।
सुबह सिपाही सोकर उठा तो सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में 13 हजार रुपये कैश, एक सोने का हार, छह सोने की चूड़ियां, दो चेन, चार अंगूठी, एक जोड़ी कान की झुमकी सहित तकरीबन दस लाख रुपये के जेवरात चोरी होना दिखाया है।
विज्ञापन